नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल एनडीए के नेताओं से मिलते एकनाथ शिंदे (सोर्स: एक्स@mieknathshinde) 
बिहार

'बिहार में विकास राज शुरू', नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में बोले एकनाथ शिंदे

Nitish Kumar swearing-in ceremony: बिहार में नीतीश कुमार ने 10वीं बार CM पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित कई नेता शामिल हुए।

आकाश मसने

Eknath Shinde Attended Nitish Kumar Swearing-In Ceremony: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में गुरुवार को नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे शामिल हुए। उन्होंने समारोह के बाद कहा कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की नेतृत्व क्षमता पर भरोसा जताते हुए ऐतिहासिक जनादेश दिया है।

एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह बिहार का ऐतिहासिक दिन है और पूरे राज्य में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने नीतीश कुमार पर भरोसा जताते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि अब पुराने दौर का अंत हो चुका है और विकास का नया अध्याय शुरू हो रहा है।

शिंदे बोले- जंगलराज खत्म

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम शिंदे ने बिहार की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि राज्य ने जंगलराज को खत्म कर विकास राज का रास्ता चुना है। उन्होंने मंत्रिमंडल में शामिल नए मंत्रियों को भी बधाई दी और कहा कि एनडीए सरकार राज्य के विकास के लिए मजबूती से काम करेगी।

मंत्रियों और नेताओं ने दी बधाइयां

मंत्री पद की शपथ लेने वाली लेसी सिंह ने कहा कि समारोह में महिलाओं की मजबूत भागीदारी यह दर्शाती है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आधी आबादी के सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। महिलाओं के विकास को राज्य सरकार प्राथमिकता के तौर पर आगे बढ़ाएगी।

भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा ने इस जीत को प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार पर जनता के अटूट विश्वास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि बिहार की इस जीत के बाद अब अगला लक्ष्य पश्चिम बंगाल है।

भाजपा नेता मिथिलेश तिवारी ने कहा कि यह क्षण पूरे बिहार के लिए गर्व का है। लोगों ने एनडीए के नेतृत्व पर भरोसा जताया और स्थिरता को चुना। इसी तरह आरएलएम नेता दीपक प्रकाश ने कहा कि वे युवाओं के साथ मिलकर बिहार के विकास के लिए कार्य करने को प्रतिबद्ध हैं।

एनडीए नेताओं ने दी शुभकामनाएं

केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सभी शपथ लेने वाले मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि बिहार के लोगों ने एनडीए को भारी बहुमत देकर विकास की दिशा को आगे बढ़ाया है।

गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मौजूद रहे।

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं