प्रतीकात्मक चित्र (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिहार

बिहार में आसमान से बरसी मौत...बेतिया से खगड़िया तक पसरा मातम, आकाशीय बिजली ने एक दिन में किए 7 शिकार

Bihar News: बिहार में अक्टूबर में मानसून जैसी बारिश ने न सिर्फ जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है, बल्कि बिजली गिरने से मौतों की भी खबरें आ रही हैं। जिसके चलते समूचे राज्य में हड़कंप मच गया है।

अभिषेक सिंह

Lightning Strike in Bihar: बिहार में बेमौसम बारिश जानलेवा बन गई है। अक्टूबर में मानसून जैसी बारिश ने न सिर्फ जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है, बल्कि बिजली गिरने से मौतों की भी खबरें आ रही हैं। शनिवार को बेतिया में दादी और पोती की मौत हो गई। साथ ही मुजफ्फरपुर और खगड़िया में एक-एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं, खगड़िया में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई तो दर्जन भर लोग घायल हुए हैं।

रतनपुर प्रखंड के खगड़िया टाउन थाना और शकुराबाद थाना क्षेत्रों में शनिवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे तीन जगहों पर बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। इस प्राकृतिक आपदा में तेरह लोग घायल हो गए। मृतकों में एक महिला, एक किशोर और एक बुजुर्ग शामिल हैं। इस घटना से मृतकों और घायलों के परिवारों में कोहराम मच गया। सदर अस्पताल में बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार जमा हो गए।

बिहार में मौत बनकर आया वज्रपात

इसके अलावा, सात घायलों का इलाज रतनपुर के अस्पताल में किया गया। मृतकों में नगर थाना क्षेत्र के लालसे बिगहा गांव निवासी देवंती देवी (45), रतनपुर प्रखंड (शकुराबाद) के उत्तरापट्टी गांव निवासी किशोर सूरज बिंद (14) और उसी गांव निवासी सीताराम बिंद (52) शामिल हैं। देर शाम सदर अस्पताल में तीनों शवों का पोस्टमार्टम किया गया। घायलों में लालसे बिगहा की एक महिला, शहर के बड़ी संगत मोहल्ले के दो युवक और रतनपुर के उत्तरापट्टी गांव के 10 अन्य लोग शामिल हैं। इन घटनाओं ने समूचे बिहार में हड़कंप मचा दिया है।

बेतिया में हुई दो युवतियों की मौत

घटना के संबंध में बताया गया है कि लालसे बिगहा निवासी दो बहनें धान की फसल देखने घर के पास एक खेत में गई थीं। तभी अचानक बारिश शुरू हो गई और तेज आंधी आई। बिजली गिरने से देवंती देवी की मौत हो गई और उनकी ननद नागमणि देवी घायल हो गईं। शहर के बड़ी संगत मोहल्ले के युवक सन्नी कुमार और श्रवण कुमार, लालसे बिगहा से कुछ ही दूरी पर जहानाबाद एसएस कॉलेज, धनगांव के पास बिजली गिरने से घायल हो गए। ये दोनों श्री दुर्गा पूजा समिति के सदस्य थे और मूर्ति विसर्जन के बाद घर लौट रहे थे।

एक साथ 12 लोगों पर बरसी मौत

रतनपुर प्रखंड (शकुराबाद) के उत्तरा पट्टी गांव निवासी शंकर बिंद, पवन बिंद, झलकदेव बिंद, मीतू पासवान, विनय कुमार, मल्लू बिंद, रामजी बिंद, रवींद्र बिंद, रवि बिंद, नरेश बिंद, सूरज बिंद और सीताराम बिंद के साथ गांव के पास एक बरगद के पेड़ के नीचे थे। पेड़ पर बिजली गिरने से सीताराम बिंद और सूरज बिंद की मौत हो गई और बाकी 10 लोग घायल हो गए।

इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। पेड़ के नीचे बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और सभी को इलाज के लिए रतनपुर अस्पताल और जहानाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, गंभीर हालत के कारण जहानाबाद ले जाते समय दो लोगों की रास्ते में ही मौत हो गई।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज