लालू यादव (सौजन्य-IANS) 
बिहार

अचानक बिगड़ी लालू यादव की तबीयत! पटना के IGIMS में भर्ती, राबड़ी देवी और मीसा भारती भी पहुंचीं अस्पताल

Lalu Yadav Hospitalized: लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पटना के IGIMS में भर्ती कराया गया। ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव के बाद डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

अर्पित शुक्ला

Lalu Yadav Health Update: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल में उनकी पत्नी एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और आरजेडी सांसद मीसा भारती भी मौजूद रहीं।

आंखों की जांच के दौरान बिगड़ी तबीयत

जानकारी के मुताबिक, लालू प्रसाद यादव शुक्रवार शाम नियमित आंखों की जांच के लिए IGIMS पहुंचे थे। चक्षु संस्थान में जांच के दौरान उनके ब्लड प्रेशर (BP) में अचानक उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत कार्डियोलॉजी विभाग भेजा, जहां उनकी ईसीजी (ECG) सहित अन्य जरूरी जांच की गई।

करीब दो घंटे चली स्वास्थ्य जांच

खबरों के अनुसार, लालू यादव की करीब दो घंटे तक विस्तृत स्वास्थ्य जांच की गई। ब्लड प्रेशर में अस्थिरता और ईसीजी रिपोर्ट को देखते हुए डॉक्टरों ने एहतियातन उन्हें अस्पताल में भर्ती करने का फैसला लिया। फिलहाल उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

2022 में हुआ था किडनी ट्रांसप्लांट

गौरतलब है कि दिसंबर 2022 में सिंगापुर में लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। उनकी बेटी रोहिणी आचार्या ने उन्हें अपनी किडनी दान की थी। ट्रांसप्लांट के बाद से उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच और विशेष सावधानियां बरतनी पड़ती हैं। करीब डेढ़ महीने पहले भी वह नियमित मेडिकल चेकअप के लिए सिंगापुर गए थे और 6 जून को भारत लौटे थे।

लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं

78 वर्षीय लालू प्रसाद यादव लंबे समय से कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद डॉक्टरों की सलाह पर वह भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों और सार्वजनिक रैलियों से भी काफी हद तक दूरी बनाए रखते हैं।

वहीं, चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू यादव फिलहाल स्वास्थ्य आधार पर मिली जमानत पर जेल से बाहर हैं। अस्पताल प्रशासन ने फिलहाल उनकी स्थिति को लेकर कोई विस्तृत मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया है।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर