लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य और मीसा भारती।  
बिहार

लालू की बेटियां बनेंगी राजद की उत्तराधिकारी? रोहिणी और मीसा को अब पार्टी की बागडोर संभालने की सलाह

Lalu Yadav Family Feud: बिहार विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद लालू प्रसाद का परिवार बिखरता रहा है। इसी बीच भाजपा नेता ने अपील की है कि रोहिणी आचार्य और मीसा भारती आगे आएं।

रंजन कुमार

Lalu Yadav Family Drama: राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद के घर में जारी कलह पर देशभर के नेताओं की प्रतिक्रिया आने का सिलसिला जारी है। इसी बीच बीजेपी नेता ने बड़ा राजनीतिक बहस छिड़ने का संकेत किया है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता निखिल आनंद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्वीट कर लालू की बेटियों- रोहिणी आचार्य और मीसा भारती से राजनीति आगे आने की अपील की है।

उन्हें राजद की बागडोर संभालने की सलाह दी है। निखिल आनंद का कहना है कि तेजस्वी यादव पार्टी का नेतृत्व और परिवार एकजुट रखने में विफल हैं। यह समय लालू परिवार के लिए संकट की घड़ी है। इस दौर में उनकी बेटियों को राजनीतिक उत्तराधिकारी के रूप में सामने आना चाहिए।

भाजपा नेता ने तेजस्वी पर सीधा निशाना

निखिल ने यह बयान तब दिया है, जब लालू परिवार में अंदरूनी विवाद खुलकर सामने आए हैं। रोहिणी आचार्य ने आरोप लगाया है कि तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव और रमीज ने उन्हें अपमानित किया। उन पर चप्पल चलाने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने परिवार और राजनीति से दूरी बनाने का ऐलान कर दिया है। भाजपा नेता ने मीसा भारती की चुप्पी पर भी सवाल उठाया। उनके अनुसार जब परिवार बिखर रहा तो मौन रहना जवाबदेही से मुंह मोड़ने जैसा है। उन्होंने कहा कि नैतिक जिम्मेदारी के लिहाज से मीसा और रोहिणी को लालू परिवार और राजद को फिर से दिशा देनी चाहिए।

चुनाव परिणाम के अगले दिन भी रोहिणी ने लगाए गंभीर आरोप

बिहार विधानसभा चुनाव में राजद की करारी हार के अगले दिन यानी 15 नवंबर को लालू प्रसाद की छोटी बेटी रोहिणी आचार्य ने सार्वजनिक रूप से राजनीति छोड़ने और परिवार से नाता तोड़ने का ऐलान कर दिया। रोहिणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भावुक पोस्ट में भाई तेजस्वी के करीबी सलाहकार संजय यादव (राज्यसभा सांसद) और रमीज पर आरोप लगाया कि उन्होंने उन्हें ऐसा करने को कहा। रोहिणी ने कहा, मैं सारी जिम्मेदारी ले रही हूं।

गंदी किडनी दान करने का मारा गया ताना: रोहिणी

रोहिणी का कहना है कि उन्हें अपमानित किया गया। उन्हें गंदी किडनी दान करने का ताना मारकर करोड़ों लिए जाने का आरोप लगाया गया। इतना ही नहीं गालियां दी गईं। चप्पल फेंकी गई। रोहिणी ने आगे लिखा- मां-बाप रो रहे थे, मुझे अनाथ बनाया। बता दें, रोहिणी के साथ तेज प्रताप यादव ने भी तेजस्वी के इर्द-गिर्द के जयचंदों पर निशाना साधा है। मामा साधु यादव ने चेतावनी दी। रविवार देर शाम लालू परिवार की तीन और बेटियां-राजलक्ष्मी, रागिनी, चंदा भी पटना छोड़कर चली गईं। भाजपा ने इसे पितृसत्तात्मक मानसिकता बताया।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज