खान सर (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिहार

खान सर की बढ़ी मुश्किलें, फायरिंग वीडियो वायरल होने के बाद से 'गुरुजी' गायब, पटना पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

Patna Police Raid On Khan Sir: पटना फायरिंग केस में खान सर की मुश्किलें लगातार बढ़ रहीं हैं। पटना पुलिस द्वारा गठित विशेष जांच दल लगातार खान सर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

अमन मौर्या

Khan Sir Coaching Firing Case Update: पटना में कोचिंग पर हमले और फायरिंग मामले में खान सर लगातार मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। अपनी अनूठी शिक्षण शैली में पढ़ाने वाले खान सर छात्रों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। फायरिंग मामले में पुलिस लगातार खान सर की खोज रही है। शनिवार को कोर्ट का समय समाप्त हो जाने के बाद मामले में सुनवाई नहीं हो पाई थी।

खान सर के वकील ने मीडिया से सरेंडर और कोर्ट में अग्रिम जमानत मामले पर जानकारी दी थी। ऐसे में सोमवार को खान सर के कोर्ट में पेश होने की खबरें आ रही थीं, लेकिन मीडिया सूत्रों के मुताबिक, खान सर गायब चल रहे हैं।

पुलिस दे रही दबिश

पटना पुलिस द्वारा गठित विशेष जांच दल उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार पटना और आसपास के जिलों में दबिश दे रही है। फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद बढ़ने के बाद से ही खान सर सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं। वहीं पटना पुलिस ने पूरे घटनाक्रम को लेकर स्थानीय अदालत में अपनी केस डायरी पेश कर दी है।

पोस्टर वार से शुरू हुआ संघर्ष

बिहार पुलिस में सिपाही भर्ती परीक्षा के नतीजे आने के बाद पूरे शहर में पोस्टर वार शुरू हो गया। दोनो तरफ से सफल अभ्यर्थियों के सम्मान समारोह प्रतिस्पर्धा मच गई। इसी दौरान खान ग्लोबल स्टडीज के कुछ कर्मियों पर ज्ञान बिंदु कोचिंग के प्रचार बोर्ड के ऊपर अपना बैनर टांगने का आरोप लगा। देखते ही देखते यह मामूली विवाद दोनों संस्थानों के बीच वर्चस्व की लड़ाई बन गई। इसके बाद 2-3 जून की रात को दोनो पक्षों में झड़प हुई। जमकर पथराव, तोड़फोड़ और फायरिंग हुआ।

सिपाही भर्ती विवाद की मुख्य जड़

बिहार की राजधानी में दो प्रसिद्ध शिक्षकों के बीच विवाद बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के नतीजों के बाद शुरू हुआ। बिहार पुलिस के सिपाही भर्ती परीक्षा के नतीजे 27 मई को घोषित किये गए थे। इसके बाद खान सर के संस्थान 'खान ग्लोबल स्टडीज' और रौशन आनंद के 'ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी' दोनों बड़े संस्थानों ने अपने यहां से रिकॉर्ड छात्रों के सफल होने का दावा किया। यहीं से संघर्ष शुरू हुआ।

वीडियो के बाद बढ़ीं खान सर की मुश्किलें

मामले में पुलिस ने शुरुआत में खान सर द्वारा लगाए गए आरोप के बाद कार्रवाई करते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद रौशन आनंद की टीम द्वारा फायरिंग का वीडियो जारी करने के बाद पूरा मामला पलट गया।

दोनों गार्ड्स गिरफ्तार

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में कथित तौर पर खान सर के सुरक्षाकर्मी फायरिंग करते नजर आए। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पटना पुलिस की टीम ने कदमकुआं इलाके में छापेमारी कर दो सुरक्षा गार्डों को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की और गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद खान सर की मुश्किलें बढ़नीं शुरू हुई।

दिल्ली में मणिपुरी संगीत शिक्षक का हत्या, शोर मचाने से रोकने हुआ विवाद, नाबालिगों समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

6G की वैश्विक दौड़ में शामिल हुआ भारत, अमेरिका समेत 24 देशों से मिलाया हाथ, डेटा सेंटर्स पर भी चर्चा

MBA Admission 2027: CAT से XAT तक टॉप एंट्रेंस एग्जाम की पूरी लिस्ट, जानें डेट और योग्यता

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Weather Forecast: दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में मौसम बिगड़ेगा, बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी