पटना वाले खान सर (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिहार

पटना कोचिंग वॉर में नया ट्विस्ट: वायरल वीडियो के बाद खान सर के दो गार्ड्स पुलिस हिरासत में, फायरिंग का है आरोप

Khan Sir Coaching Attack Patna: पटना में खान सर की कोचिंग पर हमले में नया मोड़ आ गया है। फायरिंग के आरोप में खान सर के दो गार्ड्स को पटना पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

अमन मौर्या

Patna Police Detains Khan Sir Guards: पटना वाले खान सर की कोचिंग पर हमले मामले में अब नया ट्विस्ट आ गया है। कोचिंग के बाहर फायरिंग वाले बयान पर अब खान सर खुद घिरते नजर आ रहे हैं। फायरिंग वाले दावे को पटना पुलिस ने खारिज कर दिया था। इसके बाद खान सर ने यू-टर्न ले लिया था। अब फायरिंग केस में कार्रवाई करते हुए पटना पुलिस ने खान सर की कोचिंग से दो गार्ड्स को हिरासत में ले लिया है।

खान सर के गार्ड्स पर फायरिंग का आरोप

जानकारी के मुताबिक ज्ञान बिंदु कोचिंग और खान सर की कोचिंग के लोगों में झड़प के बाद खान सर के ही गार्ड्स ने फायरिंग की थी। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने घटना को कैमरे में कैद कर लिया था। इसके बाद लोगों ने शख्स को पकड़कर उसके फोन से वीडियो डिलीट करवाया था, लेकिन बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में खान सर के ही कोचिंग के गार्ड्स फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पटना पुलिस ने खान सर की कोचिंग के दो गार्ड्स को हिरासत में ले लिया है

क्या है पूरा मामला?

खान सर कोचिंग इंस्टीट्यूट पर हुए हमले के बारे में जानकारी देते हुए DSP राजेश रंजन कहते हैं, रात करीब 10 बजे, मुसल्लहपुर हाट के बाद, कुछ लोग खान ग्लोबल कोचिंग आए और कोचिंग इंस्टीट्यूट पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। गेट पर लगा होर्डिंग भी तोड़ दिया गया। इसके साथ ही, उनके एक गार्ड, चुनचुन को पकड़कर पीटा गया और उसके साथ मारपीट भी की गई, जिससे उसके सिर में चोट लगी और वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए PMCH भेजा गया है।

ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर गिरफ्तर

इस सिलसिले में, खान कोचिंग के मैनेजमेंट से जुड़े कन्हैया सिंह की शिकायत के आधार पर, चार नामजद व्यक्तियों और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इस मामले में, कदम कुआं थाने में FIR दर्ज करने और आगे की कार्रवाई करते हुए, ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद, जिन पर पूरी घटना की साजिश रचने का आरोप है, के साथ-साथ तोड़फोड़ में शामिल पाए गए दो अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

Weather Report: दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में मौसम बिगड़ेगा, बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

क्या नेपाल, भूटान या पाकिस्तान के नागरिक दे सकते हैं UPSC सिविल सेवा परीक्षा? जानिए पूरा नियम

गुजरात और महाराष्ट्र में PM मोदी का Gen Z से सीधा संवाद, वडोदरा में Y-आकार के रैंप पर युवाओं से करेंगे बातचीत

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी, मंत्रालय कार्यालय पहुंची गुमनाम चिट्ठी से मचा हड़कंप

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म