हुस्नारा खातून ने खान सर पर लगाए गंभीर आरोप सोर्स- IANS
बिहार

मुझे खान सर से जान का खतरा...हुस्नारा खातून ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस से मांगी सुरक्षा

Husnara Khatoon Serious Allegations Khan Sir: पटना में हुस्नारा खातून ने खान सर पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। महिला ने दावा किया कि उसे जान का खतरा है।

करुणा नंद शाहवाल

Patna Husnara Khatun On Faizal Khan: पटना के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। हुस्नारा खातून नामक महिला ने दावा किया है कि उसे खान सर से जान का खतरा है और इसी आशंका के चलते उसने पीरबहोर थाना में आवेदन देकर पुलिस सुरक्षा की मांग की है।

महिला का कहना है कि पुलिस ने उसे सुरक्षा का आश्वासन दिया है और किसी भी आपात स्थिति में संपर्क के लिए नंबर भी उपलब्ध कराया है। हालांकि अभी इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

2017 की घटनाओं का किया जिक्र

हुस्नारा खातून ने आईएएनएस से बातचीत में दावा किया कि वर्ष 2017 में उसकी रूम पार्टनर सबीना खातून के साथ खान सर का संपर्क था और वह लगातार करीब छह महीने तक उनके कमरे पर आते-जाते थे।

महिला के मुताबिक, उसने इसको लेकर कई बार आपत्ति जताई थी। उसका आरोप है कि इस दौरान करीब दो महीने तक उनके बीच विवाद और झगड़े की स्थिति बनी रही, जिसके बाद मामला थाना-पुलिस तक भी पहुंचा।

खान सर से मांगी माफी

हुस्नारा ने आरोप लगाया कि खान सर की ओर से उसे नुकसान पहुंचाए जाने की आशंका को लेकर उसने अपने एक रिश्तेदार, जो थानेदार हैं, को जानकारी दी थी।

इसके बाद, रिश्तेदार द्वारा खान सर को डांटने के बाद उन्होंने माफी मांगी थी, जिसके बाद कुछ समय तक उसे परेशान नहीं किया गया। हालांकि, महिला का दावा है कि इसके बावजूद उसके बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश जारी रही।

रिश्तेदारों के साथ अनहोनी होने का डर

महिला ने कहा कि उसे इस बात का डर है कि यदि उसके किसी रिश्तेदार या परिचित के साथ कोई अनहोनी हो सकती है, तो उसे भी निशाना बनाया जा सकता है। इसी आशंका के चलते उसने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

रूम पार्टनर को लेकर लगाए आरोप

उन्होंने अपनी रूम पार्टनर सबीना खातून और खान सर के संबंधों को लेकर भी कई दावे किए। उनका कहना है कि उसकी रूम पार्टनर और खान सर के बीच करीबी संबंध थे। महिला ने आरोप लगाया कि कई बार खान सर और उसकी रूम पार्टनर कमरे के अंदर रहते थे और दरवाजा नहीं खोला जाता था।

ऐसे मौकों पर उसे कई-कई घंटे कमरे के बाहर इंतजार करना पड़ता था। उस दौरान उसे कई ऐसी बातें पता चलीं, जिनकी वजह से अब वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।

पुलिस से निष्पक्ष जांच कराने की मांग

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके रिश्तेदारों को फोन कर उसके बारे में जानकारी लेने की कोशिश की जाती है। उसने दावा किया कि सुल्तानगंज थाना क्षेत्र से फोन करने की बात कहकर उसके परिवार के लोगों से इस तरह की बातें की गईं कि उनकी बेटी वहां है और वे आकर उसे ले जाएं। लगातार इस तरह की घटनाओं के कारण उसके मन में डर बना हुआ है। उसने पुलिस से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने और मामले की जांच कराने की मांग की है।

4,500 रुपए चोरी का लगाया आरोप

हुस्नारा खातून ने करीब 4,500 रुपए चोरी करने का भी आरोप लगाया। उसने कहा कि यदि कोई व्यक्ति गरीबों की मदद करने का दावा करता है तो उसे ईमानदारी से दूसरों का पैसा वापस करना चाहिए।

महिला ने अपनी आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि उसके लिए यह रकम भी महत्वपूर्ण है। खान सर चाहते हैं कि वह पटना छोड़ दे।

पुलिस ने सुरक्षा का दिया आश्वासन

हुस्नारा खातून ने आगे कहा कि उसने पीरबहोर थाना में अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए पुलिस को आवेदन दिया है। पुलिस की ओर से उसे सुरक्षा का आश्वासन दिया गया है।

थाना स्तर से उसे बताया गया है कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वह तत्काल पुलिस से संपर्क कर सकती है। पुलिस ने संपर्क के लिए नंबर भी उपलब्ध कराया है और सुरक्षा को लेकर भरोसा दिलाया है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच