जीतन राम मांझी (डिजाइन फोटो) 
बिहार

मांझी करेंगे महाभारत! चिराग के बाद HAM ने खोला मोर्चा, अब बीच मँझधार...छोड़ेंगे NDA पतवार?

Bihar Politics: सत्ताधारी एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर चल रही गहमागहमी के बीच 'HAM' के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर हलचल मचा दी है।

अभिषेक सिंह

Jitan Ram Manjhi: बिहार चुनाव से पहले एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर सब कुछ अनसुलझा सा लग रहा है। पहले लोजपा प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सीट बंटवारे को लेकर अपनी नाराजगी जताई, और अब हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी भी थोड़े सख्त तेवर दिखा रहे हैं।

सत्ताधारी एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर चल रही गहमागहमी के बीच 'HAM' के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर हलचल मचा दी है। दिनकर जी की कविता के जरिए जो तेवर मांझी ने दिखाए हैं उससे यह अंदाजा भी लगाया जा रहा है कि चुनाव की मँझधार के बीच मांझी NDA की पतवार छोड़ सकते हैं।

'हो न्याय अगर तो आधा दो'

मांझी ने राष्ट्र कवि दिनकर की कालजयी रचना 'रश्मिरथी' के तृतीय सर्ग की पंक्तियां पोस्ट करते हुए NDA को स्पष्ट संदेश दे दिया है। उन्होंने लिखा, ‘हो न्याय अगर तो आधा दो, यदि उसमें भी कोई बाधा हो, तो दे दो केवल 15 ग्राम, रखो अपनी धरती तमाम, HAM वही खुशी से खाएंगें, परिजन पे असि ना उठाएंगे।’

लोकसभा चुनाव में हुआ धोखा!

दूसरी तरफ मीडिया से बात करते हुए जीतन राम मांझी ने एनडीए में सीट बंटवारे के मुद्दे पर कहा, "लोकसभा में हमें कितनी सीटें मिलीं? हम दो या तीन लोकसभा सीटें और एक राज्यसभा सीट मिलने पर सहमत हुए थे, लेकिन हमें सिर्फ़ एक ही मिली। हालांकि, हमने किसी से कोई शिकायत नहीं की।

और क्या कुछ बोले मांझी?

जहां तक विधानसभा का सवाल है, हमने मांग की है कि हमारी पार्टी को मान्यता प्राप्त करने के लिए पर्याप्त सीटें दी जाएं, हालांकि 10 साल हो गए हैं। हम उनके साथ इस पर चर्चा कर रहे हैं। सीटों की संख्या और कौन सी सीटें आवंटित की जाएंगी, इस पर अभी चर्चा नहीं हुई है। कौन कहां से और कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा, इस पर 10 तारीख को फैसला होगा।"

एनडीए गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर भाजपा नेताओं और सहयोगी दलों के बीच पटना में कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पहले ही बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता जीतन राम मांझी और जेडीयू नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के साथ बैठक कर चुके हैं। इसके अलावा, हाल ही में दिल्ली में चिराग पासवान के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी हुई।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज