प्रतीकात्मक तस्वीर 
बिहार

बिहार में 'अपराधिक बहार' है...अब एक लीटर दूध के लिए गिर गईं दो लाशें, सवालों के घेरे में नीतीश का निज़ाम

भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में दूध को लेकर हुए विवाद में गोलियां चलाई गईं। इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है। गोलीबारी से लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने मौके से एक पिस्तौल भी बरामद की है।

अभिषेक सिंह

पटना: ऐसा लग रहा है कि चुनाव से पहले बिहार में 'जंगलराज' दस्तक दे चुका है। क्योंकि यहां बेलगाम अपराधी लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने दूध के लिए डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया है। भोजपुर जिले के आरा में महज 1 लीटर दूध के लिए इस डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया है।

बताया जा रहा है कि भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में दूध को लेकर हुए विवाद में गोलियां चलाई गईं। इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है। गोलीबारी से लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने मौके से एक पिस्तौल भी बरामद की है।

बताया जा रहा है कि सुबह नौ बजे दूध के लिए खून बहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02 व अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। पुलिस पदाधिकारियों ने परिजनों से मुलाकात की और आश्वासन दिया कि घटना में शामिल अपराधियों के खिलाफ उचित न्यायिक कार्रवाई की जाएगी।

आरा के एसपी राज ने घटना के बारे में मीडिया को बताया कि आज सुबह करीब 9 बजे सेमरा गांव और बेलगावां गांव के बीच दूध को लेकर विवाद हुआ। लोगों में मारपीट हुई और गोलीबारी हुई। प्रेम सिंह (बेलगावां गांव) और धर्मेंद्र राय (सेमरा गांव) को गोली लगी और उनकी मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अभी यहां स्थिति सामान्य है। इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पत्थरबाजी भी हुई है। फोरेंसिक विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच करेगी। पुलिस का कहना है कि मौके से पिस्टल के अलावा एक राइफल भी बरामद हुई है।

आपको बता दें कि हाल ही में बिहार में पुलिस पर हमले की कई घटनाएं सामने आई हैं। मुंगेर में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान एएसआई संतोष कुमार पर डंडे से कई बार हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

इससे पहले अररिया में छापेमारी के दौरान ग्रामीणों की धक्का-मुक्की के कारण एएसआई राजीव कुमार मल्ल घायल हो गए थे। हालांकि सरकार ने उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया था। बिहार में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं और पुलिस पर हो रहे हमलों को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी