कंट्रोल रूम, (सोर्स- सोशल मीडिया)  
बिहार

स्ट्रॉन्ग रूम में CCTV बंद, आधी रात को पिकअप की एंट्री, RJD के आरोपों पर चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Election Commission On RJD Allegation: राजद ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर आरोप लगाया की वैशाली जिले के हाजीपुर स्ट्रॉन्ग रूम में बारी-बारी से अलग-अलग विधानसभाओं का सीसीटीवी बंद कर दिया जाता है।

मनोज आर्या

Bihar Assembly Elections 2025: राजद के स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में सेंध के आरोपों वाले सोशल मीडिया पोस्ट को चुनाव आयोग ने भ्रामक और तथ्यों से परे बताया है। दरअसल, राष्ट्रीय जनता दल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें बताया गया था कि वैशाली जिले के हाजीपुर में स्थित स्ट्रॉन्ग रूम में बारी-बारी से अलग-अलग विधानसभाओं का सीसीटीवी बंद कर दिया जाता है। आधी रात को एक पिकअप वैन वहां घुसती है और निकलती है।

आरजेडी के सोशल मीडिया पोस्ट का संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने वरिष्ठ अधिकारियों से इन आरोपों की जांच कराई, जिसमें पाया गया कि स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी फुटेज के फीड का डिस्प्ले दो जगह पर लगाया गया है। एक कंट्रोल रूम में और दूसरा स्ट्रॉन्ग रूम के पास राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों के लिए बने एरिया में। कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी फुटेज के फीड डिस्प्ले लगातार चलते रहे।

चुनाव आयोग ने क्या कहा?

राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों के लिए बने एरिया में 5 विधानसभा क्षेत्रों में से महनार सीट का सीसीटीवी फुटेज के फीड डिस्प्ले स्क्रीन ऑटो टाइमआउट होने के कारण कुछ देर बंद रहा, जिसे कुछ मिनट में ही फिर से चालू करा दिया गया। वहीं, कंट्रोल रूम में लगा महनार विधानसभा का सीसीटीवी फुटेज डिस्प्ले स्क्रीन बिना किसी रुकावट के चालू रहा।

 स्ट्रॉन्ग रूम की तीन स्तरीय सुरक्षा

चुनाव आयोग ने बताया कि हाजीपुर स्थित स्ट्रॉन्ग रूम में पिकअप वैन के आने-जाने के आरोपों की भी जांच कराई गई, जिसमें पता चला कि आधी रात को स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में लगे जवानों का सामान यानी बेडिंग और भोजन लेकर एक गाड़ी अंदर गई और 15 मिनट में वापस निकल आई। हाजीपुर का स्ट्रॉन्ग रूम कॉलेज कैम्पस में बनाया गया है, जिसकी निर्वाचन आयोग द्वारा तीन स्तरीय सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।

पहले चरण में रिकॉर्ड 65.08% हुआ मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों के 121 विधानसभा क्षेत्रों में 45,341 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हुई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पहले चरण में 65.08 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। महिलाओं ने मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस बार पहले चरण में हुई वोटिंग 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव (57.29 प्रतिशत) की तुलना में 7.79 प्रतिशत अधिक है। वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव (56.28 प्रतिशत) की तुलना में 8.8 प्रतिशत ज्यादा है।

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान, 13 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा; ट्रैक्टर के साथ शामिल होने की अपील

जीवन में पहली बार ऐसा दृश्य देख रहा हूं...संसद में जारी गतिरोध पर किरेन रिजिजू ने जताई निराशा

Railway Promotion Rules: रेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, दो साल की सेवा पूरा किए बिना भी प्रमोशन का रास्ता साफ

कर्नाटक में पोर्टफोलियो का सस्पेंस खत्म! CM डीके शिवकुमार ने किसे सौंपी कौन-सी कुर्सी, देखें पूरी लिस्ट