जेडीयू ऑफिस, पटना सोर्स- IANS
बिहार

UCC पर एनडीए में मतभेद के सुर, जेडीयू ने सभी सांसद-विधायक और एमएलसी की बैठक बुलाई

JDU On UCC Implementation: देश में यूसीसी लागू करने के बयान पर लगातार सियासी बयानबाजी हो रही है। जेडीयू की ओर इस मुद्दे पर चर्चा के लिए पटना में सभी सांसद-विधायकों की बैठक बुलाई गई है।

नितिन कुमार राय

JDU Calls Meeting Amid UCC Row: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा UCC पर दिए बयान के बाद लगातार सियासी बयानबाजी हो रही है। बिहार एनडीए में मतभेद के सुर सुनाई दे रहे हैं। इस बीच जेडीयू ने पटना में 18 सितंबर को बड़ी बैठक बुलाई है। अपने सभी एमपी, एमएलए और एमएलसी के सदस्यों को पटना बुलाया गया है। इस बैठक को राजनीतिक रुप काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में देश के मुद्दों को लेकर पार्टी के रुख को साफ किए जाने की संभावना है।

फरक्का जल संधि पर भी जेडीयू का स्टैंड

जेडीयू फरक्का जल संधि पर लगातार भारत सरकार पर दबाव बना रही है। जेडीयू के राज्यसभा सांसद कई बार इसको लेकर अपनी मंशा जाहिर कर चुके हैं। तो वहीं समान नागरिक संहिता पर जेडीयू की ओर से हो रही बयानबाजी को लेकर एनडीए में मतभेद है। इसी बीच पार्टी की ओर से 18 सितंबर को पटना में सुबह 10 बजे से पार्टी कार्यालय में मीटिंग बुलाई है।  

विधायी कार्य के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम

जनता दल यूनाइटेड की ओर विधायी कार्य से संबंधित जानकारी देने के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित की जाएगी। इस प्रोग्राम का उद्देश्य सदस्यों को सदन के नियमों, प्रक्रियाओं और सदन में प्रभावी ढंग से मुद्दे उठाने की जानकारी देना है। एमपी, एमएलए और एमएलसी अपने-अपने क्षेत्रों की रिपोर्ट रख सकते हैं। साथ ही क्षेत्र में ज्वलंत मुद्दों पर जनता का मूड क्या है, कार्यकर्ताओं की स्थिति कैसी है और किन इलाकों में पार्टी को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है, इस पर भी चर्चा होगी।

कई मुद्दों पर चर्चा संभव

जेडीयू ने यह बैठक ऐसे समय बुला रही है जब फरक्का जल संधि पर बिहार के अलग अलग जिलों में नीतीश संवाद कार्यक्रम चलाया जा रहा है। बता दें कि 1996 में हुई फरक्का जल संधि की अवधि दिसंबर 2026 में समाप्त होने जा रही है। जेडीयू ने इस संधि को आगे नहीं बढ़ाने की बात कही है। जेडीयू का कहना है कि 1996 की संधि ने बिहार को बाढ़, सुखाड़ और गाद की भीषण समस्या में धकेल दिया है। जानकारी के अनुसार 18 सितंबर को होने वाली बैठक में फरक्का जल संधि पर व्यापक चर्चा हो सकती है। नेताओं की राय सुनने के बाद फरक्का जल संधि पर जनता दल यूनाइटेड अपना रूख साफ कर सकती है।

जेडीयू ने गृह मंत्री के बयान से किया किनारा

गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर जेडीयू नेता श्याम रजक ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, ‘‘इस मुद्दे पर हमारे नेता (नीतीश कुमार) ने बहुत पहले ही पार्टी का स्टैंड साफ कर दिया है। उन्होंने कहा था कि हमारी पार्टी संसद में यूसीसी विधेयक का समर्थन कर रही है, लेकिन बिहार में इसे लागू किए जाने के पक्ष में नहीं है।

US Tariff on India: भारत समेत 10 देशों पर लग सकता है 100% टैरिफ, आज US हाउस में वोटिंग

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत 25 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 85 KM तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार

विवादित होने के बावजूद कांग्रेस के लिए उपयोगी माने जाते हैं चिंदबरम, इन विवादों से रहा है चोली-दामन का रिश्ता

भारत की पहली सॉल्ट कंटेनर ट्रेन हुई रवाना, गुजरात में 5 गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल राष्ट्र को समर्पित

UPI पेमेंट को लेकर नए स्लैब का ऐलान, 5000 पर 20 और 10000 पर कटेंगे 40 रुपए