लालू-राबड़ी के साथ रोहिणी आचार्य, फोटो- सोशल मीडिया 
बिहार

लालू परिवार में कलह के बीच रोहिणी का एक और X पोस्ट, बोलीं- मायका छुड़ाया, अनाथ बनाया, गंदी गाली...

Rohini Acharya X Post: बिहार चुनाव नतीजों के बाद लालू परिवार में कलह थम नहीं रही है और यह अब सार्वजनिक हो चुकी है। रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर अपमान, गालियां और मायका छोड़ने का दर्द बयां किया है।

प्रतीक पाण्डेय

Lalu Family Controversy: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद लालू परिवार में मची कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट कर बताया कि उन्हें जलील किया गया, गंदी गालियां दी गईं और मायका छोड़ने पर मजबूर किया गया। उन्होंने इस स्थिति के लिए संजय यादव और रमीज को जिम्मेदार ठहराया है।

रोहिणी आचार्य ने एक पोस्ट में कहा कि कल एक बेटी, एक बहन, एक शादीशुदा महिला और एक मां को जलील किया गया। उन्हें गंदी गालियां दी गईं और मारने के लिए चप्पल भी उठाया गया। यह सब सिर्फ इसलिए हुआ क्योंकि उन्होंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया और सच का समर्पण नहीं किया।

रोहिणी ने किया एक और X पोस्ट

उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि एक बेटी मजबूरी में अपने रोते हुए मां-बाप और बहनों को छोड़ आयी। रोहिणी ने कहा, “मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया.. मुझे अनाथ बना दिया गया”। उन्होंने यह भी कहा कि किसी घर में रोहिणी जैसी बेटी-बहन पैदा न हो।

'गंदी किडनी' लगवाने पर करोड़ों रुपये लेने का आरोप

रोहिणी आचार्य ने एक और पोस्ट में बेहद गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उन्हें गालियों के साथ यह भी बोला गया कि वह गंदी हैं और उन्होंने अपने पिता को अपनी "गंदी किडनी लगवा दी"। आरोप था कि यह 'गंदी किडनी' लगवाने के लिए उन्होंने करोड़ों रुपए लिए और टिकट (राजनीतिक पद) भी लिया। इस संदर्भ में रोहिणी ने शादीशुदा बेटियों और बहनों को यह सलाह दी कि जब उनके मायके में कोई बेटा या भाई हो, तो वे भूलकर भी अपने भगवान रूपी पिता को बचाने के लिए अपनी किडनी न दें। इसके बजाय, उन्हें अपने भाई या उस घर के बेटे को ही बोलना चाहिए कि वह अपनी या अपने किसी हरियाणवी दोस्त की किडनी लगवा दे।

इन दो लोगों पर लगाए आरोप, तेज प्रताप आए समर्थन में

रोहिणी आचार्य ने इस बवाल के बीच शनिवार (15 नवंबर) को राजनीति और परिवार को छोड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने सीधे तौर पर पार्टी के राज्यसभा सांसद और तेजस्वी यादव के करीबी माने जाने वाले संजय यादव और रमीज नाम के शख्स को जिम्मेदार बताया था।

हालांकि, रोहिणी के समर्थन में उनके भाई तेज प्रताप यादव खुल करके सामने आए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि कल की घटना ने दिल को झकझोर दिया है। उन्होंने कहा कि जो उनके (तेज प्रताप के) साथ हुआ, वह उन्होंने सह लिया, लेकिन उनकी बहन के साथ हुआ अपमान किसी भी हाल में असहनीय है। शनिवार रात को यह खबर भी तेजी से फैली थी कि रोहिणी आचार्य ने अपना घर छोड़ दिया है और सवाल पूछने पर चप्पल से पीटा जाता है।

इजरायल का गाजा में फिर घातक ड्रोन हमला, शांति अपील के बीच हमास का शीर्ष कमांडर निशाने पर

भूकंप के झटकों से कांपा लेह, सुबह 6 बजे 5.5 तीव्रता के लगे झटके, घरों से बाहर भागे लोग

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: संसद का मानसून सत्र आज होगा खत्म, छात्र आंदोलन पर हो सकती है चर्चा

जरा याद करो कुर्बानी: अंग्रेजों के सामने नहीं झुके हिलसा के 11 वीर, तिरंगे के लिए सीने पर खाई थीं गोलियां

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें