लालू यादव और तेजस्वी यादव, (फाइल फोटो) 
बिहार

Bihar Election Result: बिहार में हारकर भी जीत गई RJD, तेजस्वी के लिए बड़ी खुशखबरी

Tejashwi Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझान में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है। वहीं, महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। हालांकि, राजद के लिए एक खुशखबरी है।

मनोज आर्या

Bihar Assembly Elections 2025 Result: बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। पार्टी को जनता ने फिर से विपक्ष में ही बैठने का आदेश दिया है। दोपहर साढ़े 12 बजे तक की गिनती के बाद तेजस्वी यादव की अगुआई वाली पार्टी महज 32 सीटों पर ही आगे चल रही थी। हालांकि, आरजेडी के लिए एक बड़ी खुशखबरी यह है कि वोट शेयर के मामले में पार्टी अब भी सबसे आगे है।

दोपहर 2 बजे तक की गिनती के बाद भाजपा 90 सीटों पर आगे चल रही थी तो जेडीयू 80 पर बढ़त बनाए हुई थी। चिराग पासवान की लोजपा भी 20 सीटों पर जीत की तरफ बढ़ चुकी थी। इसके साथ ही तय हो गया कि आरजेडी को सत्ता में आने के लिए कम से कम पांच साल और इंतजार करना होगा। आरजेडी महज 32 तो कांग्रेस सिर्फ सात सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं सीपीआई एमएल को 7 सीटें मिल सकती हैं।

दोपहर दो बजे तक 23% वोट शेयर

इस हाहाकारी हार के बीच वोट शेयर के आकंड़े आरजेडी के जख्म पर मरहम लगा सकते हैं। पार्टी इस चुनाव में वोट शेयर के मामले में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। 2 बजे तक गिने गए वोटों के आधार पर आरजेडी को करीब 23 पर्सेंट वोट शेयर मिला है। सीटों के लिहाज से सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा को 21 फीसदी के करीब वोट हासिल हुआ है। वहीं, जेडीयू को 18.92 फीसदी वोट मिला है। कांग्रेस को 8.15 फीसदी वोट मिले हैं।

50 सीटों के भीतर ही सिमटी महागठबंधन

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझान में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है। वहीं, महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। राजद-कांग्रेस मिलकर भी 50 सीटों पर जीत हासिल करने के लिए संघर्ष कर रही है। इस बीच सवाल उठ रहा है कि अगर इस चुनाव में भी राजद को हार का सामना करना पड़ता है, तो तेजस्वी का राजनीतिक भविष्य क्या होगा? सियासत उनकी रगों में दौड़ती है, क्योंकि उनके पिता और मां दोनों बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

तेजस्वी के राजनीतिक भविष्य पर उठा सवाल

तेजस्वी यादव आरजेडी के युवराज हैं और उन्हें 2025 के विधानसभा चुनाव में भावी सीएम माना जा रहा था, लेकिन बिहार के नतीजों ने उन्हें निस्तेज कर दिया है। बात हो रही है तेजस्वी यादव की, जिनके जीत के तमाम दावों को बिहार की जनता से सिरे से नकार दिया है। अब सवाल उठता है कि क्या यह चुनावी हार तेजस्वी यादव का राजनीतिक तेज खत्म कर देगी? इन नतीजों के बाद आरजेडी के युवराज का भविष्य कैसा होगा?

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब