चिराग पासवान (फोटो-सोशल मीडिया) 
बिहार

चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी, LJP ने RJD समर्थक पर लगाया आरोप

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को सोशल मीडिय पर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एलजेपी (राम विलास) ने राजद समर्थक पर चिराग पासवान को धमकी देने काआरोप लगाया है। मामले में FIR दर्ज हो गई है।

Saurabh Pal

पटनाः बिहार चुनावी सरगर्मियों की बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को एक इंस्टाग्राम यूजर ने जान से मारने की धमकी दी है। इसकी जानकारी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने शनिवार को दी। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपने ‘एक्स' हैंडल पर मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट द्वारा पटना के साइबर पुलिस थाने में दर्ज करायी गई शिकायत का एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया।

भट्ट ने अपनी शिकायत में ‘टाइगर मेराज इदरीसी' नामक एक व्यक्ति की पोस्ट का हवाला दिया, जिसने हाजीपुर के सांसद को ‘‘बम से उड़ाने'' की धमकी दी है। वहीं इस मामले को लेकर चिरान पासवान ने स्वयं सोशल मीडिया पोस्ट में पुलिस को आड़े हाथों लिया है।

चिराग ने दी प्रतियक्रिया

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर बिहार पुलिस पर निशाना साधते हुए लिखा "बिहारी अब और कितनी हत्याओं की भेंट चढ़ेंगे ? समझ से परे है कि बिहार पुलिस की जिम्मेदारी क्या है?"

राजद समर्थक पर चिराग को धमकाने का आरोप

वहीं मामले में थाना प्रभारी (एसएचओ) ने शिकायत मामले में जांच का आदेश दिया है। भट्ट ने आरोप लगाया है कि उपयोगकर्ता ने ‘‘आपराधिक प्रवृत्ति'' दिखायी है और ऐसा लग रहा है कि वह ‘‘हमारे नेता की बढ़ती लोकप्रियता से परेशान'' है। पार्टी ने ‘एक्स' पर पोस्ट में, केंद्र और राज्य सरकार से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि अपराधी को न्याय के कटघरे में लाया जाए और आरोप लगाया कि वह ‘‘राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का एक समर्थक'' है। हालांकि, भट्ट द्वारा दर्ज करायी गई पुलिस शिकायत में विपक्षी पार्टी का कोई उल्लेख नहीं है।

पूरे बिहार में चुनाव लड़ने का चिराग का इरादा

गौरतलब है कि बिहार में इनदिनों सियासी सरगर्मियां आगामी चुनाव को लेकर बढ़ी हुई हैं। चिराग पासवान ने NDA गठबंधन में रहते हुए पूरे बिहार में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन