कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन) 
बिहार

चिराग के नेता को मिलेगी डिप्टी CM की कुर्सी...सम्राट-विजय का क्या होगा? NDA बैठक से पहले बड़ा खुलासा

Bihar Politics News: बिहार में नई सरकार के गठन से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। राजधानी पटना में जेडीयू और बीजेपी के विधायक दल की बैठक हो रही है।

अभिषेक सिंह

Bihar Politics: बिहार में नई सरकार के गठन से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। राजधानी पटना में जेडीयू और बीजेपी के विधायक दल की बैठक हो रही है। इसके बाद दोपहर साढ़े तीन बजे एनडीए विधायक दल की बैठक भी होनी है। जहां नीतीश कुमार को नेता चुना जाएगा। जिसके बाद वह सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

जानकारी के मुताबिक 20 नवंबर को मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। उससे पहले उप-मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर सियासी हलको में चर्चाओं का बाजार गुलजार है। एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि नीतीश कुमार की नई टीम में कौन-कौन शामिल होगा और डिप्टी सीएम की कुर्सी किसके पास जाएगी?

हर बार बदलते रहे हैं डिप्टी CM फेस

पिछला इतिहास देखें तो बीजपी हर बार डिप्टी सीएम के चेहरे बदलती रही है। 2020 में तारकिशोर के साथ रेणु देवी के रूप में एक महिला को डिप्टी सीएम बनाया था। इसके बाद जब नीतीश कुमार पलटकर फिर वापस आए तो सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को इस कुर्सी पर बिठाया गया। हालांकि इस बर चर्चा कुछ और है।

आगे चल रहा अरुण भारती का नाम

कहा जा रहा है कि तीन डिप्टी सीएम भी हो सकते हैं। ऐसे में तीसरा चेहरा चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कोटे से हो सकता है। सूत्रों के अनुसार एलजेपी (रामविलास) से सांसद अरुण भारती का नाम सबसे आगे चल रहा है। लेकिन अभी इस पर किसी ने भी आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है।

सरकार में शामिल होंगे 3 डिप्टी CM

मौजूदा सरकार में भाजपा के सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा डिप्टी सीएम हैं। दोनों ही भाजपा के कोटे से आते हैं। सूत्रों की मानें तो, सम्राट को बीजेपी विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा को उपनेता चुना गया है। साथ ही दोनों ही डिप्टी सीएम भी बने रहेंगे। अब देखना यह है कि एनडीए तीसरा डिप्टी सीएम बनाता है या मौजूदा व्यवस्था के साथ नई सरकार का गठन होता है। इसके साथ ही सम्राट और विजय सिन्हा की कुर्सी बरकरार रहती है या नहीं?

निरीक्षण के लिए पहुंचे गांधी मैदान

उपमुख्यमंत्री पद पर चल रही बहस के बीच जब पत्रकारों ने अरुण भारती से सवाल पूछा, तो उन्होंने बेहद संतुलित जवाब दिया। उन्होंने कहा, "उपमुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला एनडीए के वरिष्ठ नेता करेंगे। यह उनका विशेषाधिकार है। उन्हें ही फैसला करने दीजिए।" इस बयान के साथ उन्होंने साफ कर दिया कि अंतिम फैसला गठबंधन नेतृत्व का है और वह संगठन के निर्देशों का पालन करेंगे।

मंगलवार रात अरुण भारती पटना के गांधी मैदान पहुंचे, जहां शपथ ग्रहण समारोह की भव्य तैयारियां चल रही थीं। हालाकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी भी तरह का निरीक्षण करने नहीं, बल्कि इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनने आए थे। उन्होंने कहा कि हम भी नई सरकार के इस जश्न में भागीदार हैं।

जेन्सेन हुआंग कैसे बने 14.57 लाख करोड़ के मालिक, कभी बोर्डिंग स्कूल में बाथरूम साफ करने जैसे काम भी किया

दुनिया के हर 9 में से 1 वयस्क को डायबिटीज, गोवा-केरल में सबसे ज्यादा खतरा; ऐसा है महाराष्ट्र का हाल

अडानी के तराली प्रोजेक्ट की लागत 5,675 करोड़ से सीधे 57 करोड़ पर कैसे आ गई? मोदी सरकार पर उठे सवाल

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- मेरा फोन टैप करवा रहे हैं PM मोदी; फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती

अपने ही इवेंट में टेलीप्रॉम्प्टर की जरूरत क्यों? राहुल गांधी के तंज पर गरमाई सियासत, BJP बोली- ये गंदी राजनीति