बिहार के घाटों पर पटाखे, आतिशबाजी और निजी नावों पर बैन सोर्स: सोशल मीडिया
बिहार

Chhath Puja 2026: बिहार के घाटों पर पटाखे, आतिशबाजी और निजी नावों पर बैन; इस तारीख तक आदेश रहेगा लागू

Bihar Government Ban on firecrackers: बिहार सरकार ने छठ पूजा को देखते हुए घाटों पर पटाखे, आतिशबाजी और निजी नावों पर बैन लगाने का ऐलान किया है।

सुप्रिया रानी

HIGHLIGHTS

  • छठ पूजा को देखते हुए बिहार सरकार ने लिया फैसला

  • बिहार के घाटों पर पटाखे, आतिशबाजी और निजी नावों पर बैन

  • 13 से 16 नवंबर तक घाटों पर पाबंदी लागू रहेगी

Ban On Private Boats At Ghats: बिहार में छठ पूजा के दौरान आपदा सुरक्षा को लेकर बिहार सरकार ने पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। सरकार ने पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी पर रोक लगा दी है। साथ ही साथ छठ पूजा के दौरान निजी नावों के परिचालन पर भी बैन होगा। निगरानी के लिए घाटों पर सुरक्षा बलों और स्वयंसेवकों की तैनाती भी की जाएगी।

बिहार राज्य में 13 से 16 नवंबर यानी छठ पूजा के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ये बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने कई प्रमुख निर्देश देते हुए कहा कि नहाय-खाय से लेकर सुबह के अर्घ्य तक नदियों और जलाशयों में निजी नावों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा।

इतना ही नहीं सभी घाटों पर प्रशिक्षित गोताखोरों, तैराकों, मोटरबोट और जीवनरक्षक उपकरणों की तैनाती की जाएगी। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीमें, एंबुलेंस और त्वरित चिकित्सा कार्रवाई दल (QMRT) मौजूद रहेंगे। इतना ही नहीं, छठ पूजा से पहले खतरनाक घाटों की पहचान कर वहां बैरिकेडिंग भी की जाएगी।

कब से हो रही छठ पूजा की शुरुआत

छठ पूजा की शुरुआत दिवाली के 6 दिन बाद होती है। 4 दिवसीय छठ महापर्व इस बार 13 नवंबर से नहाय खाय से शुरू होगा। वहीं 16 नवंबर को सूर्योदय अर्ध्य के साथ खत्म होगा। छठ महापर्व में श्रद्धालु अपने परिवार की समृद्धि, निरोगी जीवन और खुशहाली का आशीर्वाद मांगने के लिए उपवास करते हैं।

इस दिन से लागू होगा आदेश

बता दें कि बिहार सरकार का ये आदेश 13 नवंबर से नहाय-खाय के साथ शुरू हो जाएगा। 14 नवंबर को खरना, 15 नवंबर को संध्या अर्घ्य और 16 नवंबर को प्रातः अर्घ्य दिया जाएगा। यानी जब तक छठ पूजा (16 नवंबर) रहेगा तब तक नियम लागू रहेंगे।

लोगों की सहुलियत को देखते हुए सरकारी नावों की व्यवस्था

प्रशासन के अनुसार, निजी नाविक अधिक भाड़ा कमाने के लिए नाव की क्षमता से ज्यादा लोगों को बैठाते हैं। इससे नाव पलटने और जान-माल के नुकसान की आशंका रहती है।

इसे रोकने के लिए और लोगों की सहुलियत को देखते हुए सरकारी नावों की व्यवस्था की गई है। घाटों पर लाइफ जैकेट और महाजाल भी उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि आपात स्थिति में तत्काल बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

अंतिम संस्कार के लिए हजारीबाग से वाराणसी जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भीषण टक्कर में 7 की मौत,14 घायल

शेख हसीना फिर जाएंगी बांग्लादेश! नए पासपोर्ट और पहचान पत्र के लिए किया आवेदन