छठ पर यूपी-बिहार जाने वालों की भारी भीड़, उधना स्टेशन पर 3 दिन में 1.57 लाख यात्रियों की आवाजाही

Chhath Puja Udhna Station Crowd: छठ पूजा से पहले यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ी। उधना स्टेशन पर तीन दिन में 1.57 लाख यात्रियों की आवाजाही, रेलवे ने किए विशेष इंतजाम।
chhath puja udhna station crowd up bihar trains
पश्चिम रेलवे(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • उधना स्टेशन पर तीन दिनों में डेढ़ लाख से अधिक यात्रियों की भारी भीड़ पहुँची।

  • यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए रेलवे ने कुल 111 ट्रेनों का सफल संचालन किया।

  • भीड़ पर नियंत्रण पाने हेतु स्टेशन पर तीन सौ सुरक्षा बल के जवान तैनात किए गए।

Crowd Of Passengers At Udhna Station: दीपावली और छठ पर्व के दौरान उमड़ी भारी भीड़ के बीच पश्चिम रेलवे के उधना स्टेशन पर यात्री प्रबंधन का शानदार उदाहरण पेश किया।

6 से 8 नवंबर के बीच महज तीन दिनों में उधना स्टेशन पर कुल 1,56,716 यात्रियों की आवाजाही दर्ज की गई। इनमें 1,29,162 यात्री स्टेशन से रवाना हुए, जबकि 27,554 यात्री यहां पहुंचे। इस अभूतपूर्व भीड़ के बावजूद रेलवे ने बेहतर समन्वय, अतिरिक्त ट्रेनों और व्यापक सुरक्षा इंतजामों के जरिए यात्री आवागमन को सुचारु बनाए रखा।

111 ट्रेनों का ठहराव

रेलवे के अनुसार, इन तीन दिनों में उधना स्टेशन पर कुल 111 ट्रेनों का ठहराव हुआ। इसके अलावा 27 नियमित तथा 19 टर्मिनेटिंग ऑन डिमांड (TOD) विशेष ट्रेन सेवाओं का संचालन किया गया। भीड़ के सर्वाधिक दबाव वाले समय में यात्रियों को जल्द से जल्द गंतव्य की ओर रवाना करने के लिए प्रत्येक दो घंटे में अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं। इससे स्टेशन पर भीड़ जमा होने से रोकने और यात्रियों के सुरक्षित निष्कासन में मदद मिली। सबसे बड़ी चुनौती 7 और 8 नवंबर की मध्यरात्रि को रही।

शनिवार रात से रविवार सुबह तक महज 15 घंटे के भीतर स्टेशन पर लगभग 44 हजार से अधिक यात्रियों की आवाजाही को सफलतापूर्वक संभाला गया। यह रेलवे की परिचालन क्षमता और पूर्व नियोजित व्यवस्थाओं का महत्वपूर्ण उदाहरण रहा।

chhath puja udhna station crowd up bihar trains
किसी की दिवाली न बिगाड़ दें आपके पटाखे! मुंबई में आग की 137 घटनाओं के बाद मेयर रितू तावड़े की अपील

आधुनिक सुविधाओं और व्यापक इंतजाम

यात्री सुविधाओं को मजबूत करने के लिए उधना स्टेशन पर 31 अक्टूबर 2026 को लगभग 10 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में भारत का सबसे बड़ा रेलवे यात्री सुविधा केंद्र शुरू किया गया है। वहीं, प्लेटफॉर्म संख्या-6 को नए प्लेटफॉर्म सतह, छत, यात्री सुविधाओं और सीसीटीवी कैमरों के साथ उच्च स्तरीय प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया गया है।

टिकटिंग व्यवस्था के लिए 17 टिकट काउंटर, 13 ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) और 12 मोबाइल यूटीएस सुविधाएं चौबीसों घंटे उपलब्ध कराई गईं। प्रत्येक शिफ्ट में करीब 60 टिकट जांच कर्मचारियों की तैनाती की गई। सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए लगभग 300 आरपीएफ और जीआरपी जवानों को लगाया गया। रेलवे के वाणिज्यिक, परिचालन, यांत्रिक विभागों, आरपीएफ, जीआरपी और राज्य पुलिस सहित विभिन्न टीमों के संयुक्त प्रयासों से इस विशाल भीड़ का सुरक्षित एवं व्यवस्थित प्रबंधन संभव हो सका।

chhath puja udhna station crowd up bihar trains
दिवाली के बाद मुंबई-नागपुर की हवा में बढ़ा प्रदूषण, पुणे और नासिक का AQI भी 100 पार; पढ़ें पूरी लिस्ट

अगले 3 दिनों में लाखों यात्री होंगे रवाना

पश्चिम रेलवे के अनुसार 13 नवंबर तक लाखों यात्री मुंबई मंडल के उधना एवं स्टेशनों से उत्तर पूर्व यानी यूपी बिहार के लिए रवाना होने वाले हैं। एक अंदाज के अनुसार यह संख्या 10 लाख के ऊपर हो सकती है। इसके लिए रेलवे ने सारे इंतजाम किए हैं। रेगुलर ट्रेनों के अलावा स्पेशल ट्रेनें एवं डिमांड के अनुसार अनारक्षित ट्रेनें भी छोड़ी जाएंगी।