बिहार में मगरमच्छ लेकर थाने पहुंचा किसान (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिहार

5 फीट का मगरमच्छ कंधे पर रख थाने पहुंचा किसान, बिहार के सुपौल से आया हैरान करने वाला मामला, देखें VIDEO

Bihar Viral Video: बिहार के सुपौल में एक किसान पांच फीट लंबे मगरमच्छ को कंधे पर उठाकर थाने पहुंच गया। खेत में मिले मगरमच्छ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अक्षय साहू

Bihar Crocodile Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर ‘बिहार इज नॉट फॉर बिगिनर्स’ मीम वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल ही में बिहार से एक बार फिर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक किसान करीब पांच फीट लंबे मगरमच्छ को कंधे पर लादकर पैदल थाने जाता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि  मगरमच्छ किसान के खेत में आ गया था।

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला बिहार के सुपौल जिले के भीमनगर थाना क्षेत्र के लालपुर वार्ड-14 का है। बताया जा रहा है किसान धान के खेत में काम कर रहे थे, तभी उन्हें खेत में अचानक मगरमच्छ दिखाई दिया, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी।

मगरमच्छ को लेकर थाने पहुंचा किसान

पुलिस ने बताया कि धान  के खेल में अचानक मगरमच्छ दिखाई देने से शुरुआत में किसान घबरा गए। हालांकि कुछ देर बाद किसानों ने सुझबूझ दिखाई और बिना मगरमच्छ को नुकसान पहुंचाए उसके पकड़ने की कोशिश की, काफी देर की मशक्कत के बाद किसानों ने मगरमच्छ पर काबू पा लिया और उसका मुंह रस्सी से बांध दिया। ताकि वह किसी को नुकसान न पहुंचा सके।

इसके बाद अमित कुमार नाम के किसान ने मगरमच्छ को अपने कंधे पर उठाया और पैदल भीमनगर थाना पहुंचा। इस दौरान रास्ते में जिसने भी अमित कुमार को देखा, वो यह नजारा देखकर हैरान रह गया। रास्ते पर कई लोगों ने रुककर मोबाइल फोन से अमित की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी, जो अब तेजी से वायरल हो रही है।

वन विभाग कार्यालय के बाद थाने पहुंचे अमित कुमार

अमित कुमार ने बताया कि वह दूसरे किसानों के साथ खेत में काम कर रहा था। तभी उसकी नजर मगरमच्छ पर पड़ी। उसने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को पकड़ा और उसका मुंह बांध दिया। इसके बाद वह मगरमच्छ को अपनी पीठ पर लादकर पहले कटैया स्थित वन विभाग कार्यालय पहुंचा, लेकिन वहां वन विभाग का कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था।

इसके बाद वह मगरमच्छ को लेकर भीमनगर थाना पहुंचा। थाना परिसर में पहुंचते ही पुलिस चौंक गई और वन विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की एक टीम थाने पहुंची और मगरमच्छ को अपने कब्जे में लिया। वन विभाग के अधिकारियों ने जांच के बाद बताया कि मगरमच्छ पूरी तरह से स्वस्थ था। विभाग की टीम फिलहाल उसकी निगरानी कर रही है। अधिकारियों ने अमित कुमार के साहस की भी तारीफ की।

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते