कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन) 
बिहार

NDA में मतभेद का 'अंडर करंट', BJP-LJP वाले JDU को नहीं दे रहे वोट? RJD के दावे से बिहार में मचा बवाल

Bihar Assembly Elections: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए हो रहे पहले चरण के मतदान के बीच लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने एनडीए में फूट का दावा किया है।

अभिषेक सिंह

Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए हो रहे पहले चरण के मतदान के बीच लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने एनडीए में फूट का दावा किया है। आरजेडी ने कहा कि रुझान आने शुरू हो गए हैं, (एनडीए) के अंदर के मतभेद का 'अंडर करंट' अब सामने आना शुरू हो चुका है।

लालू यादव की पार्टी ने दावा किया है कि जेडीयू वाले बीजेपी और चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को वोट नहीं दे रहे हैं। साथ ही बीजेपी और एलजेपी-आर वाले जेडीयू उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान नहीं कर रहे हैं। आरजेडी की इस सोशल मीडिया पोस्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जेडीयू भड़क गई है।

जेडीयू ने दिया RJD को जवाब

जेडीयू ने आरजेडी की एक्स पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा, "टूटे-फूटे लालटेन के सहारे सत्ता का दिवास्वप्न देख रहे इस ठगबंधन में न कभी कोई स्वीकार्य नेता रहा है, न नीयत। स्वार्थ की बैसाखी पर टिका यह गिरोह अब कुछ ही दिनों का मेहमान है। इसके बाद न इनके नेता दिखेंगे, न कार्यकर्ता।"

महागठबंधन पर किया करारा हमला

जेडीयू ने आगे लिखा कि इन लालची बंदरों के चक्कर में अपना वोट बर्बाद न करें, अपना वोट बिहार के विकास के लिए दें। साथ ही महागठबंधन पर निशाना साधते हुए दावा किया कि झूठ की बुनियाद पर बनी इमारत ढहने को है। अब रुझान नहीं, परिणाम आने वाला है, वो भी एनडीए के प्रचंड बहुमत के साथ।

गौरतलब है कि 6 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है। इस बार दो चरणों में होने वाले चुनाव को लेकर महागठबंधन और एनडीए में घमासान छिड़ा है। पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। 11 नवंबर को दूसरे चरण के लिए वोटिंग होगी। वहीं, 14 नवंबर को चुनाव नतीजे जारी किए जाएंगे।

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?

राहुल गांधी पर बरसे राम कदम, कहा- चुनाव आयोग पर फर्जी सवाल उठाना बंद करें, पहले सबूत दें

विवादों के बीच चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त हुए शामिल, लिए ये बड़े फैसले

CJI सूर्यकांत का छात्रों से खुला संवाद! बोले- शांतिपूर्ण प्रदर्शन के हक की रक्षा करेगी न्यायपालिका

BJP से चिराग की सीट डील फाइनल! यूपी चुनाव में LJP (R) को मिल सकती हैं 10 सीटें