पीके से सवाल पूछता हुआ बच्चा (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिहार

कांग्रेस को जिंदा कर रहे हैं PK...10 साल का बच्चा बना पत्रकार, तो चक्कर खा गए रणनीतिकार, देखें VIDEO

Bihar Assembly Elections 2025: एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक करीब एक 10 साल का बच्चा पीके से पत्रकारों की तरह सवाल कर रहा है। एक सवाल तो ऐसा पूछता है कि पीके भी चक्कर खा जाते हैं।

अभिषेक सिंह

Prashant Kishor Video: चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर इन दिनों अपनी पार्टी जन सुराज के लिए बिहार में माहौल बनाने में लगे हुए हैं। इसके लिए उन्होंने 'बिहार बदलाव यात्रा' के जरिए हर एक विधानसभा का दौरा किया। इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक करीब एक 10 साल का बच्चा पीके से पत्रकारों की तरह सवाल कर रहा है।

इस वीडियो की शुरुआत में तो बच्चा उनके स्वास्थ्य को लेकर सवाल करता है, फिर राजनैतिक प्रश्न पूछता है। लेकिन जैसे-जैसे प्रशांत किशोर जवाब देते जाते हैं बच्चे के सवालों में तीखापन आता जाता है। यही वजह है कि दोनों के बीच हुए इस छोटे से टिक-टैक (मीडिया की भाषा में संक्षिप्त बातचीत) का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या है?

वायरल वीडियो में बच्चा पहले कहता है कि आपकी हेल्थ बहुत खराब हो गई है। पहले बाल काले थे, आप स्ट्रॉन्ग थे लेकिन अब आप ऐसे क्यों हो गए। इस पर प्रशांत किशोर ने कहा कि मेरी हेल्थ अब भी ठीक है...कोई दिक्कत नहीं है। जब आप कोई प्रयास करते हैं तो थोड़ा बहुत फर्क पड़ता रहता है।

उसके बाद बच्चा पूछता है कि आपको राहुल गांधी और नरेन्द्र मोदी में कौन पसंद है? जिसके जवाब में पीके कहते हैं कि मुझे अच्छे लगने और नहीं लगने की बात नहीं है। हम मोदी के खिलाफ लड़ रहे हैं। जनसुराज भाजपा के खिलाफ लड़ रही है। मोदी जी भाजपा के नेता हैं तो उनको पसंद कर नहीं सकते।

'हम कांग्रेस को जिंदा कर रहे'

पीके ने आगे कहा कि हम लोग जो जन सुराज के जरिए कर रहे हैं, वो आजादी से पहले जो कांग्रेस थी उसके फिर से पुनर्जीवित करने का प्रयास है। जैसे महात्मा गांधी ने आजादी के लिए देश के सभी वर्गों को साथ में लाकर एक कांग्रेस बनाई थी। वही यह प्रयास किया जा रहा है।

किस सवाल पर चकराए पीके

इसके बाद बच्चा आखिरी सवाल ऐसा पूछता है जिस पर चुनावी रणनीतिकार भी चक्कर खा जाते हैं। बच्चे ने पूछा कि कई सारे लोग आपको बीजेपी का एजेंट बोल रहे हैं, इस पर आप क्या कहना चाहेंगे? इस सवाल पर प्रशांत किशोर थोड़ा झेंपते हुए कहते हैं कि लोकतंत्र है, सभी को बोलने का अधिकार है। इसके बाद बच्चा फिर से वही सवाल दोहरा देता है।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह