A New Turn In Bihar Politics MLC Election: बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। जदयू के विधायक पार्टी से बगावत करते हुए जनसुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह का जेडीयू के प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ खुला प्रचार कर रहे है। राजनीतिक घमासान और पार्टी में मतभेद के बीच जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर का बड़ा बयान सामने आया है।
पीके ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू के प्रत्याशी नीरज कुमार को लेकर कहा कि इतने साल से MLC हैं, इसीलिए तो हारेंगे। जब वेतनमान दिला नहीं सकते, यादवों की हत्या और समाज में अत्याचार पर मुंह नहीं खोलते तो आज किस मुंह से वोट मांग रहे हैं?
प्रशांत किशोर ने आगे कहा जिस नीतीश कुमार के नाम पर वोट मांग रहे, अगर नीतीश कैमरे पर आकर उनके समर्थन में बोल दें तो जन सुराज अपने प्रत्याशी का पर्चा वापस ले लेगी।
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर मंगलावर को पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी की प्रत्याशी डॉ. दिव्या ज्योति के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए। पटना स्नातक से जन सुराज ने अपना प्रत्याशी अनंत सिंह के करीबी डॉ. अनुज सिंह को बनाया है। इस चुनाव में अनंत सिंह ने पूरा जोर लगा दिया है कि अनुज सिंह की जीत हो जाए और नीरज कुमार चुनाव हार जाएं।
जन सुराज पर क्या बोले
प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव को लेकर एक सवाल पर कहा, भगदड़ कहां है? उन्होंने कहा भगदड़ रूलिंग पार्टी में है, वो लोग सोच रहे हैं कौन छोड़कर भागा, कौन नहीं… जन सुराज पूरी ताकत के साथ खड़ा है, दूसरे दलों की ताकत भी जन सुराज के पीछे है। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर हमलावर होते हुए कहा कि शिक्षकों और स्नातकों ने मन बना लिया है कि सम्राट चौधरी के खिलाफ वोट करना है।
नीरज सिंह और अनंत सिंह दोनों जदयू पार्टी से जुड़े हुए हैं। अनंत सिंह विधायक है तो वहीं नीरज सिंह एमएलसी हैं। अनंत का आरोप है कि AK-47 हथियार रखने के आरोप में जब अनंत सिंह को जेल हुई तो उसमें नीरज सिंह का हाथ था। इस मामले को लेकर नीरज सिंह खुद को बेगुनाह बताते और कहते है मैं नार्को टेस्ट के लिए तैयार हूं।