नीतीश कुमार (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिहार

14 अप्रैल को होगी नीतीश कैबिनेट की आखिरी मीटिंग, पद से देंगे इस्तीफा; 15 अप्रैल को मिल सकता है नया CM

Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 14 अप्रैल को अपनी कैबिनेट की आखिरी बैठक करेंगे और इसके बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। इसी के साथ राज्य में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो जाएगा।

सजल रघुवंशी

NDA Meeting Before Nitish Kumar Resignation: बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 14 अप्रैल को अपनी कैबिनेट की आखिरी बैठक करेंगे और इसके बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। इसी के साथ राज्य में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, 14 अप्रैल को सुबह 11 बजे मुख्य सचिवालय में कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। इससे पहले नीतीश कुमार भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। अब नीतीश कुमार के दिल्ली जाने के बाद सीएम पद कौन संभालेगा इसकी चर्चा भी तेज हो गई है।

एनडीए की बैठक में तय होगा नया नेता

14 अप्रैल को ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधानमंडल दल की बैठक भी आयोजित की जाएगी। इसी बैठक में नए नेता का चयन होगा जो बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनेगा। बताया जा रहा है कि नए चेहरे के चयन के बाद राज्यपाल को औपचारिक जानकारी दी जाएगी। जिसके बाद 15 अप्रैल को नए मुख्यमंत्री और कैबिनेट के सहयोगियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज है कि इस बार मुख्यमंत्री पद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पास जा सकता है।

सीएम पद के दावेदारों पर चर्चा तेज

अगले मुख्यमंत्री को लेकर कई नाम सामने आ रहे हैं। इनमें सम्राट चौधरी प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। हालांकि, अंतिम फैसला एनडीए विधायक दल की बैठक में ही लिया जाएगा। ऐसे में सभी की नजरें इस अहम बैठक पर टिकी हुई हैं जहां बिहार के अगले नेतृत्व की तस्वीर साफ होगी।

नीतीश कुमार की भूमिका बनी रहेगी अहम

इस्तीफे के बाद भी नीतीश कुमार की भूमिका बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण बनी रहेगी। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि नई सरकार नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में काम करेगी और उनके विचारों को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार बिहार में रहकर ही राजनीतिक गतिविधियों पर नजर रखेंगे और जरूरत पड़ने पर ही दिल्ली जाएंगे। बिहार में होने जा रहे इस राजनीतिक परिवर्तन को लेकर उत्सुकता चरम पर है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि एनडीए किसे नया मुख्यमंत्री चुनता है और राज्य की राजनीति किस दिशा में आगे बढ़ती है।

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला