प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 
बिहार

बिहार में 75 लाख महिलाओं को 10-10 हजार की आर्थिक मदद, पीएम मोदी बोले, 'नरेंद्र और नीतीश आपके दो भाई'

Bihar Election 2025: बिहार में चुनावी हलचल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राज्य की महिलाओं को एक बड़ी आर्थिक सौगात दी। इस योजना के तहत कुल 7500 करोड़ रुपये की राशि दी गई है।

प्रतीक पाण्डेय

Bihar Assembly Elections 2025: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 75 लाख महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए। इस मौके पर पीएम मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और ‘लालटेन राज’ पर तीखा हमला भी बोला।

पीएम मोदी ने नवरात्र के मौके पर बिहार की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा, "नवरात्रि के इन पावन दिनों में बिहार की नारी शक्ति के साथ जुड़ने का सौभाग्य मिला। आज से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू की जा रही है, जिससे 75 लाख बहनें जुड़ चुकी हैं।" उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार मिलकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही हैं। “जब कोई बहन या बेटी स्वरोजगार करती है तो उसके सपनों को पंख लगते हैं,” पीएम ने कहा।

‘नरेंद्र और नीतीश आपके दो भाई हैं’

इस कार्यक्रम में नीतीश कुमार भी वर्चुअली जुड़े। पीएम मोदी ने कहा, “जीविका दीदियों के दो भाई नरेंद्र और नीतीश आपके उत्थान के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि महिलाओं के सशक्तिकरण से बिहार और देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्वास जताया कि महिलाएं इस राशि का सदुपयोग करेंगी और अपने परिवारों के जीवन स्तर को ऊपर उठाएंगी।

आरजेडी पर निशाना: 'लालटेन राज में डर का माहौल था'

पीएम मोदी ने आरजेडी के शासनकाल को ‘भ्रष्टाचार और अपराध का प्रतीक’ बताते हुए कहा, "जब बिहार में आरजेडी की सरकार थी, लालटेन का राज था, उस दौरान अराजकता और भ्रष्टाचार की सबसे ज्यादा मार बिहार की महिलाओं ने ही झेली है। वो दिन याद कीजिए जब बिहार की सड़कें टूटी-फूटी होती थीं, पुल-पुलिया का नामोनिशान नहीं था। तब सबसे ज्यादा तकलीफ किसे होती थी? बाढ़ में परेशानी इतनी बढ़ जाती थी कि गर्भवती महिलाएं समय से अस्पताल नहीं पहुंच पाती थीं, उन्हें समय पर इलाज नहीं मिल पाता था।"

‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान की चर्चा

पीएम मोदी ने बताया कि देशभर में 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत गांव-गांव स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां महिलाओं की खून की कमी, डायबिटीज़, बीपी और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जांच हो रही है।

राजनीतिक संदेश साफ: महिला वोट बैंक पर फोकस

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह योजना केवल कल्याणकारी पहल नहीं है बल्कि 2025 के विधानसभा चुनावों से पहले महिला वोट बैंक को साधने की कोशिश है। बिहार में महिलाएं बड़ी संख्या में वोट करती हैं और यह सीधे तौर पर उसी दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की 75 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत के साथ आरजेडी पर भी साधा निशाना।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी