बिहार में 8 लोगों की मौत सोर्स- सोशल मीडिया
बिहार

बिहार के हाजीपुर में दर्दनाक हादसा: नाव पलटने से 8 लोगों की मौत, 12 लापता; गांव में पसरा मातम

Bihar Hajipur: बिहार के हाजीपुर में दर्दनाक हादसा हो गया है। नाव पलटने से 8 लोगों की मौत और 12 लोगों के लापता होने की सूचना मिल रही है। घटना के बाद से ही गांव और आस-पास के इलाके में मातम फैल गया है।

आशीष शुक्ला

Highlights

  • बिहार के हाजीपुर में नाव पलटने से 8 लोगों की मौत

  • भोज खाने जाते वक्त हुआ हादसा, अचानक से पटल गई नाव

  • हाजीपुर में राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव की घटना

Tragic Accident in Hajipur Bihar: बिहार के हाजीपुर में बड़ा हादसा हो गया। बिहार बाढ़ से प्रभावित है और इसी दौरान हाजिपुर में नाव पलटने से 8 लोगों की मौट की सूचना मिल रही है। मिली जानकारी के अनुसार नाव में 20 लोग सवार थे। सभी एक भोज करने जा रहे थे और अचानक से नदी में पानी का प्रवाह तेज होता है। नाव अनियंत्रित होकर पलट जाती है। हादसा बिहार के हाजीपुर में राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव के पास गंगा नदी की बताई जा रही है।

घटना के पीछे प्रमुख कारण क्षमता से अधिक भार का होना बताया जा रहा है। नाव छोटी थी और उसपर 20 लोग सवार होकर जा रहे थे। तभी नदी की तेज धारा में संतुलन बिगड़ने के कारण नाव पलट गई और उस पर सवार सभी लोग गहरे पानी में समा गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

बीच धारा में नाव पलटने से हुआ हादसा

ये हादसा मंगलवार को उस समय हुआ जब रामपुर श्यामचंद गांव के करीब 20 युवक और बच्चे एक ही नाव पर सवार होकर पास के इलाके में आयोजित एक भोज कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, नदी की तेज धारा के बीच पहुंचते ही नाव अपना संतुलन खो दी। पलभर में नाव पानी में पलट गई और उस पर सवार लोग संभल भी नहीं पाए और गहरे पानी में डूबने लगे।

गांव में पसरा मातम

शाम का समय था और सूरज डुबने वाला था। गांव के लड़के पास के गांव में एक भोज में शामिल होने जा रहे थे। अचानक से नदी की धारा के बीच में पहुंचने पर नाव का संतुलन बिगड़ता है और नाव पलट जाती है। श्यामचंद गांव के लोग नाव को पटलते देखते है और तत्काल घटना की जानकारी राघोपुर थाने को दी जाती है।

सूचना मिलते ही बिहार पुलिस के साथ-साथ जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचता और स्थिति का जायजा लेता है। गोताखोरों की मदद से पानी में डूबे अन्य लोगों की तलाश जारी है। नाव में सवार 20 लोगों में से 8 लोगों के शव को बरामद कर लिया गया है। इस अचानक हुए हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में गहरा मातम पसरा हुआ है।

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं

INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन सफल रहा, टी पार्टी के बाद प्रेसवार्ता में बोले मल्लिकार्जुन खरगे