CM नीतीश कुमार 
बिहार

1 अगस्त से बिहार में 125 यूनिट बिजली फ्री, CM नीतीश कुमार ने खुद किया ऐलान

125 Units of Electricity Free in Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की जनता को बड़ी सौगात देते हुए 1 अगस्त, 2025 से सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है।

अर्पित शुक्ला

125 Units of Electricity Free in Bihar: बिहार में नीतीश सरकार ने 2025 के विधानसभा चुनावों से पहले बड़ा दांव खेला है। बिहार सरकार ने 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है। इस बार खुद नीतीश कुमार ने इस बात की घोषमा की है। इससे पहेले सरकार ने मुप्त बिदली की खबरों को नकार दिया था। यह फैसला राज्य के आम नागरिकों को राहत देने तथा सरकार की लोकप्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि ये घोषणा खासकर ग्रामीण तथा मध्यम वर्ग के वोटरों को आकर्षित कर सकती है।

बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी वादा किया है कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है तो वह हर एक को 200 यूनिट बिजली फ्री देंगे। अब तेजस्वी यादव के इस वादे के काट के तौर पर नीतीश सरकार पहले ही 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने जा रही है।

नीतीश कुमार ने की घोषणा

सीएम नीतीश कुमार ने खुद इस फैसले की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि "हमलोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। अब हमने तय कर दिया है कि 1 अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। इससे राज्य के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ होगा।"

सीएम ने बताया प्लान

सीएम नीतीश ने आगे कहा कि "हमने यह भी तय किया है कि अगले तीन वर्षों में इन सभी घरेलू उपभोक्ताओं से सहमति लेकर उनके घर की छतों पर अथवा नजदीकी सार्वजनिक स्थल पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर लाभ दिया जाएगा। कुटीर ज्योति योजना के तहत जो अत्यंत निर्धन परिवार होंगे उनके लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने हेतु पूरा खर्च राज्य सरकार करेगी तथा शेष के लिए भी सरकार उचित सहयोग करेगी।"

10 हजार मेगावाट तक सौर ऊर्जा

सीएम नीतीश कुमार का कहना है कि इससे घरेलू उपभोक्ताओं को अब बिजली का 125 यूनिट तक कोई खर्च नहीं लगेगा और इसके साथ ही  राज्य में अगले तीन सालों में एक अनुमान के अनुसार 10 हजार मेगावाट तक सौर ऊर्जा भी उपलब्ध हो जाएगी।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज