तेज प्रताप यादव (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिहार

तेज प्रताप यादव ने BJP से मिलाया हाथ! चुनावी नतीजों से पहले बिहार में सियायी भूचाल

Tej Pratap Yadav: बिहार चुनाव में तेज प्रताप यादव ने नया सियासी मोड़ ला दिया है। महुआ से उम्मीदवार तेज प्रताप ने नतीजों से पहले भाजपा सांसद रवि किशन से मुलाकात कर गठबंधन के संकेत दिए।

अर्पित शुक्ला

Bihar Politics: बिहार में चल रहे विधानसभा चुनाव में सियासी पारा हाई है। लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने चुनाव के बीच राजनीतिक् सरगर्मी और बढ़ा दी है। तेजप्रताप यादव, जो जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और महुआ सीट से उम्मीदवार भी हैं। उन्होंने बिहार में चल रही उठापटक के बीच बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को हो चुकी है। इसी चरण में तेज प्रताप यादव की सीट महुआ में भी वोटिंग हो गई है।

तेजप्रताप यादव ने चुनावी नतीजों से पहले ही लालू यादव की पार्टी राजदग की धुर विरोधी भाजपा के साथ हाथ मिलाने के संकेत दिए। उन्होंने भाजपा सांसद रवि किशन से मुलाकात की और कहा कि मैंने पहले ही बोला था जो रोजगार की बात करेगा उसी के साथ रहूंगा।

'बीजेपी दिल खुला रहता है'

भाजपा सांसद रवि किशन ने तेजप्रताप यादव से मुलाकात के बाद कहा वह (तेज प्रताप यादव) एक दयालु हृदय वाले व्यक्ति हैं, भोलेनाथ के भक्त हैं। रवि किशन ने कहा कि भाजपा उन सभी लोगों के लिए अपना दिल खुला रखती है जिनका उद्देश्य सेवा है।

तेजप्रताप ने क्या कहा?

जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महुआ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने कहा कि मैं रवि किशन से पहली बार मिला, वो भगवान के भक्त हैं, और हम भी भक्त हैं। तेज प्रताप ने आगे कहा, "मैंने शुरू से कहा था कि जो भी बेरोजगारी दूर करेगा और रोजगार देगा, मैं उसके साथ हूं।"

कब आएंगे एग्जिट पोल सर्वे के नतीजे?

दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को खत्म होगी, और उसी दिन शाम 6:30 बजे के बाद से एग्जिट पोल जारी किए जा सकेंगे। सी-वोटर्स, चाणक्य और एक्सिस माई इंडिया जैसी प्रमुख सर्वे एजेंसियां अपने-अपने एग्जिट पोल डेटा पेश करेंगी, जिनसे यह अंदाजा लगेगा कि बिहार की गद्दी किसके नाम होगी। हालांकि, अंतिम नतीजे 14 नवंबर को वोटों की गिनती के बाद ही सामने आएंगे, लेकिन उससे पहले ही राजनीतिक पारा चरम पर पहुंचने वाला है।

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?