बिहार चुनाव तेजस्वी- नीतीश, फोटो (सो. सोशल मीडिया)  
बिहार

तेजस्वी का सपना टूटा, नीतीश के विकास मॉडल की जीत तय! NDA की बढ़त से महागठबंधन में हड़कंप

Bihar Election Result: बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर आए शुरुआती रुझानों में एनडीए स्पष्ट बढ़त बनाता दिख रहा है। इस बढ़त को लेकर जदयू सांसद संजय झा ने महागठबंधन और तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला।

अमन उपाध्याय

NDA ahead in Bihar Election: बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर शुरुआती रुझान आते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। रुझान के मुताबिक एनडीए बढ़त बनाए हुए है, जिसे जदयू ने ‘विकास की जीत’ बताया है। जदयू सांसद संजय झा ने कहा कि यह नतीजे बिहार की जनता के मूड को साफ दिखाते हैं और यह वही प्रतिक्रिया है जो चुनाव प्रचार के दौरान हर जिले में महसूस की गई थी।

संजय झा ने कहा कि तेजस्वी यादव को अब यह समझना चाहिए कि जनता केवल वादों पर भरोसा नहीं करती, बल्कि जमीन पर किए गए कामों को देखती है। उनके अनुसार, तेजस्वी के जबर्दस्ती वाले बयान, सपने में सरकार बनाने और शपथ ग्रहण की तारीख तय करने जैसी बातें जनता को पसंद नहीं आईं। झा ने कहा कि महागठबंधन नेताओं ने तो विभाग तक बांट लिए थे, जबकि असली फैसला जनता के हाथ में था।

बिहार फिर से एनडीए को मौका

उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार ने चुनाव के दौरान जिस तरह सड़क पर लोगों से मुलाकात की उससे साफ पता चलता था कि जनता का झुकाव किस ओर है। मुख्यमंत्री को देखकर लोगों के चेहरों पर जो खुशी थी, उससे हमें अंदाजा हो गया था कि बिहार फिर से एनडीए को मौका देने जा रहा है।

उन्होंने आगे महागठबंधन की टिप्पणियों पर पलटवार करते हुए कि जदयू सांसद तेजस्वी यादव ने कहा था कि महागठबंधन सरकार बनाने जा रहा है। संजय झा ने कहा कि महागठबंधन नेताओं ने हताशा में वोट चोरी यात्रा जैसी बातें कीं, लेकिन चुनाव प्रचार में इस मुद्दे पर एक शब्द भी नहीं बोला। यह पूरा बयान झूठा था और जनता ने इसे पहचान लिया।

सड़कों को नेपाल और श्रीलंका बना देंगे

उन्होंने राजद के उस बयान की भी आलोचना की जिसमें कहा गया था कि पटना की सड़कों को नेपाल और श्रीलंका बना देंगे। झा ने इसे लोकतंत्र के खिलाफ भाषा बताकर कहा कि महागठबंधन अभी से हार का बहाना ढूंढ रहा है।

इधर, तेजस्वी यादव ने हाल ही में एक प्रेस वार्ता में दावा किया था कि महागठबंधन सरकार बनाने जा रहा है, लेकिन शुरुआती रुझानों में उनकी उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है क्योंकि गठबंधन कई सीटों पर पीछे चल रहा है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला