पप्पू यादव व पवन खेड़ा (डिजाइन फोटो) 
बिहार

भाजपा ने भेजा ज्ञानेश कुमार ने पढ़ दिया...बिहार चुनाव की तारीखों पर रार, पप्पू यादव ने किया प्रहार

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक बयानबाज़ी शुरू हो गई है। विपक्षी दलों के कई नेताओं ने चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला है।

अभिषेक सिंह

Bihar Assembly Elections: बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही नई जंग शुरू हो गई है। चुनाव की तिथियों को लेकर विपक्षी दलों ने भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने तो कुछ ऐसा कह दिया है कि जिससे बवाल छिड़ने वाला है।

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक बयानबाज़ी शुरू हो गई है। विपक्षी दलों के नेताओं ने चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा, "मैंने इतना बेशर्म चुनाव आयोग कभी नहीं देखा।"

'BJP ने भेजा CEC ने पढ़ दिया'

उन्होंने आरोप लगाया कि जिस आयोग से निष्पक्षता की उम्मीद की जा रही थी, उसने सारे भ्रम तोड़ दिए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने भाजपा मुख्यालय से भेजा गया चुनाव कार्यक्रम पढ़ दिया है। पप्पू यादव ने कहा कि बिहार का बच्चा-बच्चा जानता था कि अधूरी मेट्रो के उद्घाटन के बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा और आयोग ने अपनी विश्वसनीयता धूमिल कर दी।

संदेह के घेरे में EC: पवन खेड़ा

इस बीच, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आयोग को संदेह और संशय में घिरा हुआ बताते हुए कहा कि पूरे साल कोई तैयारी नहीं की गई और प्रधानमंत्री तथा नीतीश कुमार के आखिरी समय में हस्तक्षेप के बाद ही तारीखों को अंतिम रूप दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पिछली प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा इसलिए नहीं की गई क्योंकि धनराशि नहीं आई थी और यह घोषणा अब, धनराशि मिलने के बाद की गई है।

नड्डा ने किया शेड्यूल का स्वागत

इस बीच, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने चुनाव की घोषणा का स्वागत करते हुए इसे लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव बताया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव राज्य को विकास और सुशासन के पथ पर अग्रसर करने का एक अवसर है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार जनकल्याण और सुशासन का पर्याय बन गई है। नड्डा ने विश्वास व्यक्त किया कि बिहार की जनता भाजपा और एनडीए को भारी समर्थन देगी।

तेजस्वी यादव ने की बड़ी अपील

महागठबंधन नेता तेजस्वी यादव ने 14 नवंबर, 2025 को ऐतिहासिक दिन बताया और जनता से सक्रिय भागीदारी की अपील की। ​​पिछले 20 वर्षों में बिहार में अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और प्रशासनिक विफलताओं का हवाला देते हुए, उन्होंने वादा किया कि महागठबंधन सरकार पहले दिन से ही बिहार में बदलाव और विकास की एक नई गाथा लिखना शुरू करेगी और युवाओं व बेरोजगारों के लिए रोजगार और सरकारी नौकरियों का आश्वासन दिया।

लोजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र मुन्ना ने कहा कि उनकी पार्टी पिछले छह महीनों से पूरी तरह तैयार है और 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की अपनी रणनीति को अंतिम रूप दे चुकी है। उन्होंने 2020 के चुनाव में 20-22 सीटों को लेकर हुए विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि अब पार्टी 40 से 137 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना ही जीत की कुंजी है।

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा