तेजस्वी यादव और सीएम नीतीश कुमार 
बिहार

तेजस्वी Vs नीतीश...चुनाव में कौन पड़ेगा बीस? ताजा सर्वे में हुआ बड़ा उलटफेर

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 मद्देनजर एक नया सर्वे सामने आया है। सीएम चेहरे के तौर पर लोकप्रियता के मामले में तेजस्वी यादव का नंबर ज्यादा दिख रहा है।

अर्पित शुक्ला

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव और बिहार के सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सी वोटर ने ताजा सर्वे किया है। यह सर्वे जून के तीसरे हफ्ते में सर्वे किया गया है। इस सर्वे में नीतीश कुमार के परसेंटेज को देखा जाए, तो उनके ज्यादा नंबर उन्हीं के गठबंधन के साथियों के पास है। सर्वे के आंकड़ों को देखें, तो उसमें जून के तीसरे हफ्ते में किए गए सर्वे के अनुसार पसंदीदा मुख्यमंत्री के रूप में 34.6 फीसदी लोगों की पसंद तेजस्वी यादव हैं।

वहीं दूसरी तरफ 17.4 प्रतिशत लोगों ने नीतीश कुमार को पसंद किया है। प्रशांत किशोर को पसंदीदा मुख्यमंत्री के रूप में 18. 2 प्रतिशत लोगों द्वारा पसंद किया गया है। इस सर्वे में चिराग पासवान को 9.9 फीसदी लोगों ने सीएम के रूप में पसंद किया है। सम्राट चौधरी को 9.6 प्रतिशत लोगों ने सीएम के तौर पर पसंदीदा माना है।

नीतीश कुमार की लोकप्रियता

बिहार का पसंदीदा मुख्यमंत्री कौन को लेकर फरवरी में किए गए सर्वे में 18.4 फीसदी लोगों ने सीएम नीतीश कुमार को पसंद किया था। अप्रैल महीने में 15.4 फीसदी लोगों ने उनको पसंदीदा बताया। जून के पहले सप्ताह वाले सर्वे में सीएम नीतीश कुमार को 18.4 फीसदी लोगों ने पसंदीदा बताया।

वहीं अब जून के तीसरे हफ्ते वाले सर्वे में 17.4 फीसदी लोगों ने उनको पसंद किया है। तेजस्वी यादव की बात करें, तो फरवरी के सर्वे में 40.6 फीसदी लोगों ने उनको पसंद किया था। इसके बाद अप्रैल के सर्वे में 35.5 फीसदी लोगों ने पसंद किया। जून के पहले सप्ताह में 36.9 फीसदी लोगों ने उनको पहली पसंद बताया था।

प्रशांत किशोर

अगर बात करें प्रशांत किशोर की तो फरवरी वाले सी वोटर सर्वे में 14.9 फीसदी लोगों ने इनको पसंद किया। अप्रैल के सर्वे में 17.2 फीसदी लोगों ने सीएम के लिए पसंदीदा बताया। जून के पहले सप्ताह में 16.4 प्रतिशत लोगों ने पीके को सीएम पद के लिए पसंद किया। जून के तीसरे सप्ताह में प्रशांत किशोर को पसंदीदा मुख्यमंत्री बताने वाल लोग 18.2 फीसदी है।

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल

Explainer: बोतल का पानी कितना खतरनाक है? इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट