नवादा में मारपीट (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिहार

चुनाव खत्म-गुंडागर्दी शुरू! महागठबंधन को नहीं दिया वोट...तो मुखिया ने कर दी परिवार की पिटाई- VIDEO

Bihar Politics: बिहार के नवादा से चुनावी रंजिश का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें एक परिवार पर निर्दलीय प्रत्याशी को वोट देने के कारण लाठी-डंडों से हमला किए जाने का आरोप लगा है।

अभिषेक सिंह

Bihar Assembly Elections: बिहार के नवादा से चुनावी रंजिश का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें एक परिवार पर निर्दलीय प्रत्याशी को वोट देने के कारण लाठी-डंडों से हमला किए जाने का आरोप लगा है। मारपीट की यह घटना रोह थाना क्षेत्र के मरुई पंचायत के काजीचक गांव की है।

बताया जा रहा है कि यह घटना 11 नवंबर की रात करीब 8:30 बजे हुई। 12 नवंबर को घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, इस घटना ने एक नई बहस छेड़ दी है।

महागठबंधन समर्थक ने की मारपीट

पीड़ित परिवार के मुखिया रामअवतार प्रसाद ने गांव के शिक्षक और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जयकरण यादव और उनके समर्थकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रामअवतार के अनुसार, आरोपियों ने महागठबंधन के उम्मीदवार की बजाय निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद कामरान को वोट देने पर पूरे परिवार पर हमला किया।

वायरल हुआ मारपीट का वीडियो

प्राथमिक विद्यालय काजीचक में शिक्षक और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जयकरण यादव एक परिवार को डंडे से धमकाते और वोट देने का कारण पूछते हुए उन पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में परिवार पर उनकी दबंगई और मारपीट दिखाई दे रही है, जिससे गांव में दहशत का माहौल है।

इस हमले में रामअवतार प्रसाद और उनके परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। पीड़ितों का कहना है कि हमलावर उनके वोट देने के फैसले से पहले से ही नाराज़ थे और कई दिनों से उन पर दबाव बना रहे थे। घटना वाले दिन आरोपियों ने घर में घुसकर पीड़ित के साथ मारपीट, गाली-गलौज और निर्दलीय उम्मीदवार को वोट देने पर जान से मारने की धमकी दी।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। रोह थाना पुलिस ने शिक्षक और मुखिया प्रतिनिधि जयकरण यादव समेत कई अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने वीडियो की जांच कर आरोपी जयकरण को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस घटना ने नवादा में एक बार फिर चुनावी हिंसा और दबंगई के मुद्दे को सुर्खियों में ला दिया है।

LoC पर संदिग्ध गतिविधियों से अलर्ट! सेना के जवानों ने की 12 राउंड फायरिंग, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी

बदरीनाथ धाम में आज दर्शन का आखिरी दिन, रात 9:37 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान, 7 राज्यों में बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाया घना कोहरा

PM मोदी आज से दो दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल

Chhath Puja LIVE: आस्था की डुबकी, भक्ति का उजास... उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व