कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन) 
बिहार

Bihar Chunav: तीन-चार पर अटके मोदी-शाह...तो तेजस्वी एक दिन में 18 पार, तेज रफ्तार बनवाएगी सरकार?

Bihar Assembly Elections: बिहार में की चुनावी बयार में तेजस्वी यादव की रफ्तार ने सभी को चौंका दिया है। उनकी इस रफ्तार ने विरोधी दलों के साथ सियासी पंडितों को भी पस-ओ-पेश में डाल दिया है।

अभिषेक सिंह

Bihar Politics: बिहार में की चुनावी बयार में तेजस्वी यादव की रफ्तार ने सभी को चौंका दिया है। आरजेडी नेता और महागठबंधन की तरफ से सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव एक-एक दिन में 18-20 चुनावी रैलियां करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनकी इस रफ्तार ने विरोधी दलों के साथ सियासी पंडितों को भी पस-ओ-पेश में डाल दिया है।

बिहार विधानसभा चुनाव के आखिरी दौर से पहले तेजस्वी यादव ने अपने अभियान की रफ्तार बढ़ा दी है। एक तरफ बीजेपी के दिग्गज पीएम मोदी और अमित शाह जहां दिन तीन से चार चुनावी रैलियां कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर तेजस्वी यादव एक दिन में 17-20 जनसभाएं कर दे रहे हैं।

क्या है तेजस्वी की रफ्तार का रहस्य?

शनिवार को भी तेजस्वी के चुनावी कार्यक्रम में 20 जनसभाएं रखी गई हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि तेजस्वी यादव आखिर इतनी चुनावी रैलियां कैसे कर पा रहे हैं? इसके पीछे का रहस्य क्या है? और इससे उन्हें फायदा मिलेगा या फिर नुकसान होने वाला है?

जमुई की जनसभा ने दिया जवाब

इन सवालों का जवाब तेजस्वी यादव की आज की गई एक जनसभा ने ही दे दिया है। दरअसल, तेजस्वी जब शनिवार को बिहार के जमुई में चुनावी रैली के लिए पहुंचे तो महज तीन मिनट में ही कार्यकर्ताओं को संदेश देकर वापस दूसरी रैली के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए। जमुई में हुई उनकी सभा सिर्फ 3 मिनट की रही, लेकिन उतने समय में उन्होंने भीड़ से वह सब कह दिया, जिसे पूरे संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। तेजस्वी ने मंच पर पहुंचते ही सीधा कहा कि "सरकार बदलिए, हम नौकरियां देने जा रहे हैं।" उन्होंने कहा कि आप लोग लालटेन जलाइए, हम आपके बीच फिर सरकार बनाकर लौटेंगे।

उतरते ही नारों से गरमाया माहौल

तेजस्वी का हेलीकॉप्टर उतरते ही जमुई में माहौल गरमा गया। "बिहार का मुख्यमंत्री कौन? तेजस्वी यादव" और "बिहार मांगे बदलाव" जैसे नारे भीड़ में गूंज उठे। मंच पर पहुंचकर तेजस्वी ने महागठबंधन प्रत्याशी को माला पहनाई, जनता से समर्थन की अपील की और अपने अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।

तेज रफ्तार बनवाएगी सरकार?

शुक्रवार को 17 जनसभाएं करने के बाद, तेजस्वी की शनिवार को 20 जनसभाएं निर्धारित हैं। अब उनका पूरा प्रचार अभियान तेज़ हवाई यात्राओं और छोटी, सीधी बैठकों पर टिका है। वह हर सभा में लगभग पांच मिनट बोलते हैं और फिर तुरंत आगे बढ़ जाते हैं। उनके साथ हर जगह एक वाहन और एक हेलीकॉप्टर तैनात है। उनकी इस रणनीति से फायदा पहुंचेगा या नुकसान होगा इसका जवाब तो 14 नवंबर की तारीख ही दे पाएगी।

जरा याद करो कुर्बानी: अंग्रेजों के सामने नहीं झुके हिलसा के 11 वीर, तिरंगे के लिए सीने पर खाई थीं गोलियां

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

पूरा सत्र बीत गया, देश का पैसा बर्बाद हुआ, FCRA बिल को JPC के पास भेजने पर भड़का विपक्ष

NEET से FCRA तक कांग्रेस ने संसद में उठाए सवाल, अमित शाह से संसद में जवाब देने की मांग तेज

1 मिनट में अलर्ट, 2 मिनट में रवाना, 10 मिनट में मौके पर एंबुलेंस! थोड़ी भी देर हुई तो NHAI लगाएगा जुर्माना