राबड़ी देवी 
बिहार

दोनों बेटों को शुभकामनाएं...वोट डालने पहुंची राबड़ी देवी ने तेज प्रताप और तेजस्वी को लेकर क्या कहा?

Bihar Chunav Phase 1: बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग हो रही है। पहले चरण में लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने मतदान किया है।

अर्पित शुक्ला

Rabri Devi Cast Vote: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान जारी है। इस सियासी मुकाबले में कुछ खास सीटें सुर्खियों में हैं- राघोपुर, जहां से तेजस्वी यादव मैदान में हैं; महुआ, जहां से तेज प्रताप यादव किस्मत आजमा रहे हैं; और तारापुर, जहां से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें से तेज प्रताप की सीट और खास हो जाती है क्योंकि, वो राजद से अलग होकर अपनी पार्टी बनाकर चुनाव लड़ रहे हैं। आज पटना में लालू परिवार ने वोट डाला। इस दौरान राबड़ी देवी ने अपने दोनों बेटों को शुभकामनाएं दी हैं।

अपने पैरों पर खड़ा होकर लड़ रहा

राबड़ी देवी ने तेज प्रताप को लेकर कहा कि अपने पैरों पर खड़ा होकर लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मां का आशीर्वाद दोनों बेटों के साथ है, दोनों को शुभकामनाएं। बता दें कि राबड़ी देवी के साथ लालू यादव, तेजस्वी यादव और मीसा भारती ने भी मतदान किया है।

'इस बार बदलाव होगा'

इससे पहले उन्होंने कहा था कि मैं महिलाओं, बच्चों, सभी से अपने घरों से निकलकर वोट देने की अपील करती हूं। इस बार बदलाव होगा, जनता बदलाव लाएगी। वोट डालने पहुंची RJD नेता रोहिणी आचार्य ने कहा, "ये चुनाव गांवों में रोजगार के लिए दर-दर ठोकर खाने वाले हमारे मजदूर भाइयों के लिए है। मुझे विश्वास है कि हमारे लोग, बिहार के लोग, रोजगार देने वाली सरकार चुनेंगे और डबल इंजन सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।"

बता दें कि फर्स्ट फेज में 18 जिलों की 121 सीटों के मतदान किया जाना है। जिसमें पांच विधानसभा क्षेत्रों समेत सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के 56 बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। वहीं, बाकी विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। वोटिंग के लिए राज्य भर में 45,341 बूथ बनाए गए हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में कुल 3 करोड़ 75 लाख 13 हजार 302 वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। वोटिंग के लिए राज्य भर में 45,341 बूथ बनाए गए हैं, पहले चरण में कुल 1314 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जो अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज