नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी, (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिहार

श्रीकृष्ण सिंह से शुरू हुआ सफर, अब सम्राट चौधरी के हाथ; 1946 से 2026 तक बिहार के मुख्यमंत्रियों का इतिहास

Bihar CM List: बिहार की राजनीति हमेशा से देश की सत्ता का केंद्र रही है। 1937 में मोहम्मद यूनुस से शुरू हुआ यह सफर आज नीतीश तक पहुंच चुका है। अब सम्राट चौधरी के साथ एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

मनोज आर्या

Chief Ministers List Of Bihar: बिहार की राजनैतिक यात्रा भारतीय लोकतंत्र की एक अनूठी मिसाल है। आधुनिक बिहार की नींव तब पड़ी जब 1 अप्रैल 1936 को बिहार और उड़ीसा का विभाजन किया गया। भारत सरकार अधिनियम 1935 के तहत यहां द्विसदनी सरकार की व्यवस्था की गई, जिसमें विधानसभा और विधान परिषद दोनों शामिल थे।

शुरुआती दौर में सरकार के मुखिया को प्रीमियर या प्रमुख कहा जाता था। इसी व्यवस्था के तहत 1 अप्रैल 1937 को मोहम्मद यूनुस बिहार के पहले प्रीमियर बने, हालांकि उनका कार्यकाल केवल 3 माह और 19 दिन का रहा। इसके बाद श्रीकृष्ण सिंह ने कमान संभाली, जिन्हें आधुनिक बिहार का निर्माता भी माना जाता है।

बिहार के पहले मुख्यमंत्री एसके सिंह

स्वतंत्रता के बाद का नेतृत्व और स्थिरता 26 जनवरी 1950 को जब भारत का संविधान लागू हुआ, तब श्रीकृष्ण सिंह बिहार के पहले विधिवत मुख्यमंत्री बने। उन्होंने 31 जनवरी 1961 तक यानी लगभग 11 वर्षों तक राज्य का नेतृत्व किया। उनके बाद दीप नारायण सिंह और बिनोदानंद झा जैसे नेताओं ने सत्ता संभाली। 1960 के दशक के मध्य में बिहार की राजनीति में अस्थिरता का दौर भी देखा गया, जब महामाया प्रसाद सिन्हा और सतीश प्रसाद सिंह जैसे नेताओं के कार्यकाल बहुत संक्षिप्त रहे। सतीश प्रसाद सिंह का कार्यकाल मात्र 5 दिनों का था, जो बिहार के इतिहास में सबसे छोटा कार्यकाल माना जाता है।

कर्पूरी ठाकुर से जगन्नाथ मिश्र तक

1970 और 80 के दशक में बिहार ने कई महत्वपूर्ण राजनैतिक बदलाव देखे। इस दौरान भोला पासवान शास्त्री, दरोगा प्रसाद राय और कर्पूरी ठाकुर जैसे जमीनी नेताओं का उदय हुआ। कर्पूरी ठाकुर को बिहार में सामाजिक न्याय की अलख जगाने के लिए आज भी याद किया जाता है। इसी कालखंड में जगन्नाथ मिश्र और रामसुंदर दास जैसे नेताओं ने भी मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली। 1980 के दशक के अंत तक कांग्रेस का प्रभाव धीरे-धीरे कम होने लगा और क्षेत्रीय दलों की ताकत बढ़ने लगी।

लालू-राबड़ी युग और सियासी बदलाव

1990 का दशक बिहार की राजनीति के लिए एक निर्णायक मोड़ साबित हुआ। 10 मार्च 1990 को लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और यहां से जनता दल का दौर शुरू हुआ। उन्होंने दो कार्यकालों में लगभग सात वर्षों तक शासन किया। इसके बाद उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने सत्ता संभाली, जो बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं। उनके कार्यकाल के दौरान ही 15 नवंबर 2000 को बिहार का विभाजन हुआ और एक नया राज्य 'झारखंड' अस्तित्व में आया, जिससे बिहार की भौगोलिक और आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव आया।

नीतीश का दौर और वर्तमान परिदृश्य

साल 2000 में नीतीश कुमार पहली बार मुख्यमंत्री बने, हालांकि उनका वह कार्यकाल मात्र 7 दिनों का था। लेकिन 2005 के बाद से बिहार की राजनीति नीतीश कुमार के इर्द-गिर्द सिमट गई। उन्होंने विकास के एजेंडे पर चुनाव लड़ा और जनता दल (यूनाइटेड) के नेतृत्व में एक स्थिर सरकार दी। बीच में कुछ समय के लिए जीतन राम मांझी मुख्यमंत्री बने, लेकिन फरवरी 2015 में नीतीश कुमार ने फिर से कमान संभाली और 14 अप्रैल 2026 को सीएम की कुर्सी छोड़ दी।

बिहार के मुख्यमंत्रियों की पूरी लिस्ट

क्रमांक नाम कार्यकाल (शुरुआत) कार्यकाल (समाप्ति) दल
1 श्रीकृष्ण सिंह 26 जनवरी 1950 31 जनवरी 1961 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2 दीप नारायण सिंह 1 फरवरी 1961 18 फरवरी 1961 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
3 बिनोदानंद झा 18 फरवरी 1961 2 अक्टूबर 1963 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
4 कृष्ण वल्लभ सहाय 2 अक्टूबर 1963 5 मार्च 1967 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
5 महामाया प्रसाद सिन्हा 5 मार्च 1967 28 जनवरी 1968 जन क्रान्ति दल
6 सतीश प्रसाद सिंह 28 जनवरी 1968 1 फ़रवरी 1968 शोषित दल
7 बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल 1 फरवरी 1968 22 मार्च 1968 शोषित दल
8 भोला पासवान शास्त्री 22 मार्च 1968 29 जून 1968 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
- राष्ट्रपति शासन 29 जून 1968 26 फ़रवरी 1969 -
9 हरिहर सिंह 26 फ़रवरी 1969 22 जून 1969 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
10 भोला पासवान शास्त्री 22 जून 1969 4 जुलाई 1969 कांग्रेस (ओ)
- राष्ट्रपति शासन 6 जुलाई 1969 16 फ़रवरी 1970 -
11 दरोगा प्रसाद राय 16 फ़रवरी 1970 22 दिसम्बर 1970 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
12 कर्पूरी ठाकुर 22 दिसम्बर 1970 2 जून 1971 सोशलिस्ट पार्टी
13 भोला पासवान शास्त्री 2 जून 1971 9 जनवरी 1972 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
- राष्ट्रपति शासन 9 जनवरी 1972 19 मार्च 1972 -
14 केदार पांडे 19 मार्च 1972 2 जुलाई 1973 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
15 अब्दुल गफ़ूर 2 जुलाई 1973 11 अप्रैल 1975 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
16 जगन्नाथ मिश्र 11 अप्रैल 1975 30 अप्रैल 1977 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
- राष्ट्रपति शासन 30 अप्रैल 1977 24 जून 1977 -
17 कर्पूरी ठाकुर 24 जून 1977 21 अप्रैल 1979 जनता पार्टी
18 रामसुंदर दास 21 अप्रैल 1979 17 फ़रवरी 1980 जनता पार्टी
- राष्ट्रपति शासन 17 फ़रवरी 1980 8 जून 1980 -
19 जगन्नाथ मिश्र 8 जून 1980 14 अगस्त 1983 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
20 चंद्रशेखर सिंह 14 अगस्त 1983 12 मार्च 1985 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
21 बिंदेश्वरी दुबे 12 मार्च 1985 13 फ़रवरी 1988 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
22 भागवत झा आजाद 14 फ़रवरी 1988 10 मार्च 1989 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
23 सत्येन्द्र नारायण सिन्हा 11 मार्च 1989 6 दिसम्बर 1989 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
24 जगन्नाथ मिश्र 6 दिसम्बर 1989 10 मार्च 1990 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
25 लालू प्रसाद यादव 10 मार्च 1990 25 जुलाई 1997 जनता दल / राजद
26 राबड़ी देवी 25 जुलाई 1997 11 फ़रवरी 1999 राष्ट्रीय जनता दल
- राष्ट्रपति शासन 11 फ़रवरी 1999 9 मार्च 1999 -
27 राबड़ी देवी 9 मार्च 1999 2 मार्च 2000 राष्ट्रीय जनता दल
28 नितीश कुमार 3 मार्च 2000 10 मार्च 2000 समता पार्टी
29 राबड़ी देवी 11 मार्च 2000 6 मार्च 2005 राष्ट्रीय जनता दल
- राष्ट्रपति शासन 7 मार्च 2005 24 नवम्बर 2005 -
30 नितीश कुमार 24 नवम्बर 2005 20 मई 2014 जनता दल (यूनाइटेड)
31 जीतन राम मांझी 20 मई 2014 22 फ़रवरी 2015 जनता दल (यूनाइटेड)
32 नीतीश कुमार 22 फ़रवरी 2015 14 अप्रैल 2026 जनता दल (यूनाइटेड)

बिहार में सम्राट युग की शुरुआत

अब पहली बार राज्य में भाजपा का मुख्यमंत्री का बनने जा रहा है। सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर लग गई है और वे 15 अप्रैल को शपथ लेंगे। लालू यादव- नीतीश कुमार जैसे समाजवादी नेताओं के बाद बिहार में सम्राट चौधरी को एनडीए ने मुख्यमंत्री के रूप में चुना है।

शुद्धिकरण मामले में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, SC/ST एक्ट की धाराएं लगीं; दलितों के अपमान का आरोप

पावर, पैसा और फेम... फिर भी नौकरी से मोहभंग! आखिर क्यों UP कैडर के 13 IAS अधिकारियों ने सेवा को कहा अलविदा?

पार्टी अध्यक्ष के लिए नहीं लड़ेंगे तो दलित समाज क्या समझेगा? प्रकाश आंबेडकर का राहुल गांधी पर करारा हमला

पाकिस्तान बांग्लादेश से हैं CJP के फॉलोअर्स? सोनम वांगचुक का खुलासा, कहा- प्रशासन ने पहले ही आगाह किया था...

मैं CM बनना चाहता हूं...केशव प्रसाद मौर्य के बयान से सियासी भूचाल! 2027 चुनाव के बाद योगी की होगी छुट्टी?