बिहार चुनाव में महिलाओं का जादू में जमकर चला 
बिहार

बिहार में 'नारी शक्ति' का 'डबल डंका'! हिस्सेदारी से लेकर भागीदारी तक हर जगह अव्वल; महागठबंधन फुस्स

Bihar Election Analysis: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में 'आधी आबादी' की भागीदारी ने सबका ध्यान खींचा है। इस बार महिलाओं का जादू जमकर चला और 28 महिला प्रत्याशी जीत हासिल कर विधानसभा पहुंची हैं।

सौरभ शर्मा

Bihar Election Women candidate Winning Analysis: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में 'आधी आबादी' की भागीदारी ने सबका ध्यान खींचा है। इस बार महिलाओं का जादू जमकर चला और 28 महिला प्रत्याशी जीत हासिल कर विधानसभा पहुंची हैं। यह संख्या 2020 के 25 के आंकड़े से बेहतर है। 10 राजनीतिक दलों ने कुल 88 महिलाओं पर भरोसा जताते हुए उन्हें मैदान में उतारा था। यह जीत सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है, बल्कि यह बिहार की राजनीति में महिलाओं के बढ़ते कद और सामाजिक बदलाव का एक स्पष्ट संकेत भी है।

कुल मिलाकर, चुनावी मैदान में उतरीं 88 महिला प्रत्याशियों में से 28 ने जीत हासिल की, जो लगभग 32% की सफलता दर है। यह बिहार जैसे कठिन राजनीतिक मिजाज वाले राज्य में महिलाओं के बढ़ते प्रभाव को दिखाता है। इस जीत ने यह भी संदेश दिया है कि पार्टियां अब महिलाओं को केवल 'प्रतीकात्मक' उम्मीदवार नहीं मान रहीं, बल्कि उन्हें 'सत्ता के केंद्र' में शामिल करने पर भी ध्यान दे रही हैं। यह वृद्धि बिहार की राजनीतिक संस्कृति में धीरे-धीरे हो रहे बदलाव को दर्शाती है।

बिहार चुनाव में महिलाओं का जादू जमकर चला

पार्टी 2025 टिकट/जीती 2025 जीती 2020 जीती
बीजेपी 12/10 10 06
जेडीयू 13/09 09 08
राजद 23/03 03 07
लोजपा (R) 06/03 03 02
हम 02/02 02 01
रालोसपा/रालमि 01/01 01 01
जनसुराज 25/00 00 —

बीजेपी-जेडीयू रेस में आगे

महिला विधायकों के मामले में भारतीय जनता पार्टी और जनता दल (यूनाइटेड) लगभग आगे-पीछे ही रहीं। एनडीए की इन दोनों पार्टियों ने सबसे ज्यादा महिला उम्मीदवारों को जीत दिलाई। बीजेपी ने 12 महिलाओं को टिकट दिया, जिनमें से 10 ने शानदार जीत दर्ज की, जो सबसे ज्यादा है। वहीं, जदयू ने 13 महिलाओं को मैदान में उतारा, जिनमें से 9 विधायक बनने में सफल रहीं। दूसरी तरफ, लोजपा (रामविलास) ने भी 6 में से 3 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि 'हम' पार्टी ने 2 में से 2 और रालोमो ने 1 में से 1 सीट जीतकर शत-प्रतिशत परिणाम दिया।

RJD को झटका, कांग्रेस का खाता नहीं खुला

इस चुनाव में आरजेडी और कांग्रेस का प्रदर्शन महिला उम्मीदवारों के मामले में बेहद निराशाजनक रहा। आरजेडी ने सबसे ज्यादा 23 महिलाओं को टिकट दिया, लेकिन उनमें से सिर्फ 3 ही जीत पाईं। वहीं, कांग्रेस ने 5 महिला उम्मीदवारों पर दांव लगाया, लेकिन एक का भी खाता नहीं खुल सका। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने भी 25 महिलाओं को टिकट दिया था, पर कोई भी सफल नहीं हो पाईं। यह जीत इसलिए भी अहम है क्योंकि इन महिला उम्मीदवारों ने शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया, जो बिहार के सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं।

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवात Akvan, 130 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; आंध्र-ओडिशा में अलर्ट

Chhath Puja: आस्था की डुबकी, भक्ति का उजास... उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व

LoC पर संदिग्ध गतिविधियों से अलर्ट! सेना के जवानों ने की 12 राउंड फायरिंग, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी

बदरीनाथ धाम में आज दर्शन का आखिरी दिन, रात 9:37 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान, 7 राज्यों में बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाया घना कोहरा