अनंत सिंह, शिवांगी सिंह सौजन्य-सोशल मीडिया
बिहार

अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी: अमेरिका-दुबई से आएंगे बाराती, बिहटा में बहू के स्वागत के लिए बना नया आशियाना

Shivangi Singh Wedding: बाहुबली नेता अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। अमेरिका और दुबई से भी बराती आएंगे, वहीं बिहटा स्थित नए घर में गृह प्रवेश की पूजा संपन्न हुई।

प्रिया जैस

Highlights:

  • अनंत सिंह की बेटी की शादी में अमेरिका और दुबई से आएंगे बराती

  • बिहटा के नए घर में गृहप्रवेश का कार्यक्रम सम्पन्न

  • 20 नवंबर को दानापुर में तिलक और 25 नवंबर को नदवां में शादी

  • सास आशा देवी का आया रिएक्शन-बहू नहीं बेटी बनाकर रखूंगी

Anant Singh Daughter Shivangi Wedding: बिहार के चर्चित नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों पूरे राज्य में जबरदस्त चर्चा का विषय बनी हुई है। इस शाही शादी की तैयारियां न केवल बिहार बल्कि देश-विदेश तक में सुर्खियां बटोर रही हैं।

शादी को यादगार और भव्य बनाने के लिए परिवार के लोग दिन-रात एक किए हुए हैं। वहीं होने वाले ससुराल पक्ष की तरफ से भी स्वागत की भव्य तैयारियां चल रही हैं, जिससे परिजनों और स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

अमेरिका और दुबई से आ रहे कई विदेशी मेहमान

शिवांगी सिंह की शादी में सिर्फ देश के विभिन्न राज्यों से ही नहीं, बल्कि विदेश से भी खास मेहमान और बराती पहुंचने वाले हैं। शिवांगी के होने वाले ससुर रणविजय कुमार सिंह ने जानकारी दी कि हैदराबाद, अहमदाबाद, रायपुर, सुकमा, मेरठ और दिल्ली के अलावा अमेरिका तथा दुबई में रहने वाले उनके दोस्त और परिचित भी इस शादी में शरीक होने आ रहे हैं। मीडिया में शादी की खबरें आने के बाद विदेशों से लगातार बधाई के फोन आ रहे हैं और लोग समारोह में शामिल होने के लिए बेहद उत्सुक हैं।

बिहटा में बने नये आशियाने में गृह प्रवेश की पूजा संपन्न

शादी के बाद बहू के पहले कदम को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए पटना के बिहटा में एक नया भव्य घर तैयार कराया गया है। बुधवार को इसी नए मकान में पूरे विधि-विधान और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ गृह प्रवेश की पूजा आयोजित की गई।

परिवार के सदस्य दिल्ली से बिहटा पहुंच चुके हैं और शादी से जुड़ी शुरुआती रस्मों की तैयारियों में जुट गए हैं। हल्दी समेत कई महत्वपूर्ण वैवाहिक रस्में इसी नए आशियाने में संपन्न की जाएंगी, जिसे लेकर परिवार में बेहद खुशी का माहौल है।

20 नवंबर को तिलक और 25 नवंबर को आएगी बारात

शादी के कार्यक्रमों की पूरी प्लान भी सामने आ चुका है। रस्मों की शुरुआत 20 नवंबर से होगी, जब पटना के दानापुर स्थित ऑर्गेनो बैंक्वेट हॉल में तिलक समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके बाद मुख्य वैवाहिक कार्यक्रम 25 नवंबर को संपन्न होगा, जब बाढ़ के नदवां गांव में बारात पहुंचेगी और विवाह की सभी रस्में पूरी की जाएंगी। बारात बिहटा स्थित नए घर से रवाना होगी और शादी संपन्न होने के बाद शिवांगी का पहला गृह प्रवेश भी इसी नए बिहटा वाले मकान में कराया जाएगा।

'बहू नहीं, बेटी बनाकर रखूंगी'...सास आशा देवी का आया रिएक्शन

शिवांगी के अपने घर आने को लेकर उसकी होने वाली सास आशा देवी बेहद खुश हैं। उन्होंने अपने दिल की बात साझा करते हुए कहा कि वे शिवांगी को बहू की तरह नहीं बल्कि अपनी बेटी की तरह मानेंगी और रखेंगी।

आशा देवी ने बताया कि उनकी अपनी एक बेटी है, जिसकी शादी के बाद विदाई हो जाएगी, ऐसे में शिवांगी के आने से घर में कभी बेटी की कमी महसूस नहीं होगी। सास के इस प्यार भरे बयान की भी स्थानीय स्तर पर काफी सराहना हो रही है।

शादी के बाद अमेरिका का सफर करेंगी शिवांगी

शादी और गृह प्रवेश के शुरुआती कार्यक्रमों के बाद शिवांगी का जीवन एक नए सफर की ओर बढ़ेगा। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, बिहटा के नए घर में कुछ दिन बिताने और सभी पारंपरिक रस्मों को पूरा करने के बाद शिवांगी अपने पति ऋषिकेश कुमार के साथ अमेरिका के लिए रवाना हो जाएंगी। ऋषिकेश की बहन यानी शिवांगी की ननद अमेरिका में डॉक्टर हैं। विदेश जाने को लेकर भी परिवार में विशेष तैयारियां की जा रही हैं ताकि दोनों का नया जीवन सुखद और मंगलमय रहे।

अनंत सिंह बोले- निमंत्रण कार्ड भेज दिए.. तैयारियां भी पूरी

बेटी की शादी को लेकर मीडिया में हो रही चर्चाओं पर जेडीयू नेता अनंत सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने सभी परिचितों, शुभचिंतकों और अतिथियों को आमंत्रण कार्ड भेज दिए हैं। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि ऐसा नहीं है कि वे पहली बार इस तरह का कोई बड़ा आयोजन कर रहे हैं, लेकिन बेटी का विवाह उनके लिए बेहद खास है। अनंत सिंह ने बताया कि शादी की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल रही हैं और वे खुद गांव जाकर सभी तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं।

15 लाख का इनामी आतंकी लतीफ भट और 2 विदेशी दहशतगर्द! कुलगाम से किश्तवाड़ तक हाई अलर्ट, OGWs से पूछताछ जारी

रेलवे में 10वीं पास के लिए निकली बंपर भर्ती, न परीक्षा होगी न इंटरव्यू, जानें कैसे करें आवेदन

Explainer: दिल्ली में AQI का मीटर 500 पर क्यों रुक जाता है? प्रदूषण तो 1000 के पार, 5 बड़े कारण जानें

किश्तवाड़ से लापता दोनों SPO के शव बरामद, शरीर पर मिले गोलियों के निशान; सरकारी हथियार भी गायब, फूटा गुस्सा

IMD Alert: कश्मीर घाटी में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, दिल्ली में छाया कोहरा, अंडमान में भारी बारिश