Yamaha RayZR 125 (Source. Yamaha) 
ऑटोमोबाइल

अगर आपके पास Yamaha का 125cc स्कूटर है तो तुरंत पढ़ें ये खबर, कंपनी ने 3 लाख से ज्यादा स्कूटर्स किए रिकॉल

Yamaha Scooter Recall: यामाहा स्कूटर चलाने वालों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। यामाहा मोटर इंडिया ने अपने 3 लाख से ज्यादा 125cc हाइब्रिड स्कूटर्स को रिकॉल करने का फैसला लिया है।

सिमरन सिंह

Yamaha RayZR 125 Recall: देशभर में यामाहा स्कूटर चलाने वालों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। यामाहा मोटर इंडिया ने अपने 3 लाख से ज्यादा 125cc हाइब्रिड स्कूटर्स को रिकॉल करने का फैसला लिया है। इस रिकॉल में खासतौर पर RayZR 125 Fi Hybrid और Fascino 125 Fi Hybrid मॉडल शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, यह रिकॉल उन स्कूटर्स पर लागू होगा जो 2 मई 2024 से 3 सितंबर 2025 के बीच मैन्युफैक्चर किए गए हैं। यामाहा ने इसे "वॉलंटरी रिकॉल" बताया है, यानी ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने खुद यह कदम उठाया है।

क्यों किया गया Yamaha स्कूटर्स का रिकॉल

रिकॉल नोटिस के अनुसार, प्रभावित स्कूटर्स में फ्रंट ब्रेक कैलिपर से जुड़ी संभावित तकनीकी समस्या पाई गई है। कुछ खास परिस्थितियों में फ्रंट ब्रेक कैलिपर सही ढंग से काम नहीं कर सकता, जिससे सेफ्टी रिस्क बढ़ सकता है। हालांकि यह दिक्कत हर स्कूटर में जरूरी नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर यामाहा ने इसे गंभीर मानते हुए कुल 3,06,635 स्कूटर्स को रिकॉल के दायरे में शामिल किया है।

अपने स्कूटर की जांच ऐसे करें

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका स्कूटर इस रिकॉल में शामिल है या नहीं, तो इसके लिए यामाहा इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद ‘वॉलंटरी रिकॉल कैंपेन’ पेज पर जाना होगा। यहां स्कूटर का चेसिस नंबर डालकर रिकॉल स्टेटस चेक किया जा सकता है। इसके अलावा, ग्राहक अपने नजदीकी ऑथराइज्ड यामाहा शोरूम से संपर्क कर सकते हैं या कंपनी के टोल-फ्री नंबर और ईमेल के जरिए भी जानकारी ले सकते हैं।

सर्विस सेंटर पर क्या होगा फ्री

रिकॉल के तहत सभी प्रभावित स्कूटर्स की ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर पर जांच की जाएगी। अगर किसी स्कूटर में फ्रंट ब्रेक कैलिपर से जुड़ी समस्या पाई जाती है, तो जरूरी पार्ट्स को बिना किसी चार्ज के बदला जाएगा। कंपनी ने सलाह दी है कि सर्विस सेंटर जाने से पहले अपॉइंटमेंट जरूर लें, ताकि समय की बचत हो और सर्विस आसानी से मिल सके।

Yamaha 125cc Hybrid स्कूटर्स की खासियत

इन दोनों स्कूटर्स में 125cc एयर-कूल्ड SOHC इंजन मिलता है, जो 8.2 PS की पावर और 10.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और स्मार्ट मोटर जेनरेटर (SMG) सिस्टम दिया गया है, जो बैटरी चार्ज करने के साथ पावर असिस्ट भी देता है। इससे स्कूटर की परफॉर्मेंस बेहतर होती है।

फीचर्स और कीमत

RayZR 125 और Fascino 125 में आगे 12-इंच और पीछे 10-इंच के व्हील्स, ट्यूबलेस टायर्स, टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और यूनिट स्विंगआर्म रियर सस्पेंशन मिलता है। ब्रेकिंग के लिए आगे डिस्क और पीछे ड्रम ब्रेक दिया गया है। साथ ही Y-Connect कनेक्टिविटी फीचर और USB चार्जिंग पोर्ट भी मौजूद है। कीमत की बात करें तो RayZR 125 डिस्क वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 80,900 रुपये से शुरू होती है, जबकि Fascino 125 डिस्क वैरिएंट 87,100 रुपये में उपलब्ध है।

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी