Virat Kohli को कौन सी कार पसंद है। (सौ. X) 
ऑटोमोबाइल

विराट कोहली का करोड़ों का कार कलेक्शन: रफ्तार, रॉयल्टी और रुतबा एक साथ

उनके चाहने वालों के लिए किसी झटके से कम नहीं थी। मैदान से अलग, विराट अपनी लग्जरी कारों के शौक के लिए भी मशहूर हैं। उनका कार कलेक्शन उनकी रॉयल लाइफस्टाइल और स्पीड के जुनून की झलक पेश करता है।

सिमरन सिंह

नवभारत ऑटो डेस्क: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने हाल ही में जब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, तो यह खबर उनके चाहने वालों के लिए किसी झटके से कम नहीं थी। मैदान से अलग, विराट अपनी लग्जरी कारों के शौक के लिए भी मशहूर हैं। उनका कार कलेक्शन उनकी रॉयल लाइफस्टाइल और स्पीड के जुनून की झलक पेश करता है।

दिल्ली-मुंबई की सड़कों पर दिखती हैं विराट की लग्जरी कारें

विराट को अक्सर दिल्ली और मुंबई की सड़कों पर अपनी शानदार कारों को ड्राइव करते हुए देखा गया है। जब भी वो दिल्ली में रहते हैं, तो अरुण जेटली स्टेडियम तक अपनी ही कार से पहुंचते हैं। उनके गैराज में मौजूद कारें न केवल उनकी पसंद को दर्शाती हैं, बल्कि यह उनकी हाई-क्लास लाइफस्टाइल का प्रतीक भी हैं।

करोड़ों की कीमत वाली कारें हैं विराट के पास

विराट कोहली लंबे समय तक Audi India के ब्रांड एंबेसडर रहे हैं। उनके पास Audi R8 LMX और R8 V10 Plus जैसी सुपर स्पोर्ट्स कारें हैं, जिनकी कीमत 3 करोड़ से ज्यादा है। साथ ही Audi A8 L, Q8, RS5, Q7 और S5 जैसे मॉडल्स भी शामिल हैं, जिनकी कीमत 1 से 2 करोड़ रुपये तक है।

लक्जरी और स्पीड का परफेक्ट मिश्रण

विराट के पास Bentley Flying Spur (3 करोड़+), Lamborghini Aventador S (5 करोड़+), और Aston Martin DB11 (4 करोड़+) जैसी कारें हैं। इसके अलावा, Porsche 911 Turbo S (3.4 करोड़), Ferrari 488 GTB (4 करोड़+) और BMW M5 (2 करोड़+) उनके स्पीड प्रेम को बखूबी दर्शाते हैं।

डेली ड्राइव्स के लिए भी है शानदार कलेक्शन

उनके पास Range Rover Vogue (2 करोड़) और Toyota Fortuner (40 लाख) भी है, जो उनके रोज़मर्रा की जरूरतों के लिए इस्तेमाल होती हैं। ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विराट का कार कलेक्शन: क्लास और करिश्मा का कॉम्बिनेशन

विराट कोहली का कार कलेक्शन सिर्फ एक गैराज नहीं, बल्कि उनकी सोच, पर्सनैलिटी और परफेक्शन का प्रतीक है। क्रिकेट से दूरी बनाने के बाद भी उनकी लग्जरी कारों के प्रति दीवानगी रफ्तार से कम नहीं हुई।

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते