Traffic Jam (Source. Freepik) 
ऑटोमोबाइल

Traffic Jam की टेंशन खत्म: रोज की ड्राइविंग होगी आसान, बस अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स

Traffic Jam Tips India: बड़े शहरों में ट्रैफिक जाम आम समस्या बन चुका है। ऑफिस जाने से लेकर घर लौटने तक घंटों सड़क पर फंसना पड़ता है। लेकिन अगर सही ड्राइविंग स्किल्स और स्मार्ट प्लानिंग अपनाई जाए।

सिमरन सिंह

Safe Driving Tips: आजकल बड़े शहरों में ट्रैफिक जाम आम समस्या बन चुका है। ऑफिस जाने से लेकर घर लौटने तक घंटों सड़क पर फंसना पड़ता है। लेकिन अगर सही ड्राइविंग स्किल्स और स्मार्ट प्लानिंग अपनाई जाए, तो इस परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है। कुछ आसान आदतें आपकी रोजाना ड्राइविंग को सुरक्षित और आरामदायक बना सकती हैं।

निकलने से पहले करें स्मार्ट प्लानिंग

यात्रा शुरू करने से पहले GPS या मैप ऐप का इस्तेमाल जरूर करें। आजकल Google Maps जैसे प्लेटफॉर्म लाइव ट्रैफिक की जानकारी देते हैं। अगर किसी रास्ते पर भारी जाम दिख रहा हो, तो ऐप द्वारा सुझाया गया वैकल्पिक मार्ग चुनना बेहतर होता है। भले ही रास्ता थोड़ा लंबा हो, लेकिन समय और मानसिक तनाव दोनों से राहत मिलती है।

क्लच और ब्रेक का सही इस्तेमाल

भारी Traffic Jam में कई लोग गाड़ी को हाफ क्लच पर चलाते हैं, जिससे क्लच प्लेट जल्दी खराब हो जाती है। सही तरीका यह है कि क्लच को पूरी तरह दबाकर गियर बदला जाए। इससे गियरबॉक्स पर दबाव कम पड़ता है और गाड़ी की उम्र भी बढ़ती है। साथ ही, बार-बार क्लच दबाने की आदत से बचना चाहिए।

क्रॉलिंग तकनीक अपनाएं

Traffic Jam में अक्सर लोग तेजी से आगे बढ़ते हैं और अचानक ब्रेक लगाते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। इसके बजाय, गाड़ी को पहले गियर में धीरे-धीरे आगे बढ़ने दें। इस तकनीक को क्रॉलिंग कहा जाता है। इससे ब्रेक और एक्सीलेटर का कम इस्तेमाल होता है, जिससे ईंधन की बचत भी होती है और ड्राइविंग आसान हो जाती है।

सेफ्टी फीचर्स का सही उपयोग करें

जाम में भी इंडिकेटर्स और साइड मिरर का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है।

  • लेन बदलते समय इंडिकेटर देना और पीछे की गाड़ियों पर नजर रखना आपको सुरक्षित रखता है।
  • ध्यान रखें कि हैजर्ड लाइट्स का उपयोग केवल इमरजेंसी स्थिति में ही करें।

फोन से दूरी बनाए रखें

ट्रैफिक में फंसे होने पर कई लोग मोबाइल इस्तेमाल करने लगते हैं, जो बेहद खतरनाक हो सकता है। फोन पर ध्यान देने से सड़क से फोकस हट जाता है और छोटी-छोटी टक्कर का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए हमेशा सड़क, पैदल यात्रियों और सिग्नल्स पर ध्यान केंद्रित रखें।

धैर्य ही सबसे बड़ा हथियार

Traffic Jam में गुस्सा या जल्दबाजी करने से स्थिति और खराब हो सकती है। धैर्य के साथ ड्राइविंग करने से न सिर्फ आपका सफर सुरक्षित रहता है, बल्कि मानसिक तनाव भी कम होता है।

UP Election 2027: जयंत चौधरी आज सहारनपुर में भरेंगे हुंकार, स्वाभिमान रैली से चुनावी अभियान का आगाज

7.8% नहीं 2.6% है GDP ग्रोथ, आंकड़ों में हेरफेर कर झूठ परोस रही मोदी सरकार? जानें क्यों मचा है सियासी बवाल

Ram Mandir Trust Decisions: पहले CEO जितेंद्र मिश्रा, गोविंद गिरी महासचिव, राम मंदिर में किसे क्या जिम्मेदारी?

भावनगर पारा यार्ड रिमॉडलिंग को रेलवे की मंजूरी; ₹125 करोड़ से होगा अपग्रेड, जानें प्रोजेक्ट की मुख्य विशेषताएं

Kal Ka Mausam : यूपी-बिहार समेत 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं