Women Breaking Traffic Rule (Source Freepik) 
ऑटोमोबाइल

स्विट्जरलैंड ट्रिप से लौटने के 1 साल बाद आया 1.5 लाख रुपये का चालान, जानिए क्या हुआ भारतीय महिला के साथ

Switzerland Traffic Fine: भारतीय महिला पर्यटक जिसने स्विट्जरलैंड की यात्रा लगभग एक साल पहले कि थी के पास एक साल बाद 1.5 लाख का चालान नोटिस आता है, जिसको देखने के बाद उसको काफी हैरानी होती है।

सिमरन सिंह

Switzerland Traffic Laws: विदेश में यात्रा हर किसी के जीवन के लिए एक सुनहेरी याद होती है। जिसमें आप खूबसूरत जगहें, नई संस्कृति और रोमांच से भरे पल को अनुभव करते है। लेकिन वहीं अगर आपको उस देश के स्थानीय नियमों की जानकारी न हो तो यह यादगार सफर महंगा भी पड़ सकता है। ऐसा ही कुछ हुआ एक भारतीय महिला पर्यटक के साथ जब उसने स्विट्जरलैंड की यात्रा लगभग एक साल पहले की थी और बाद में उसे करीब 1.5 लाख रुपये का ट्रैफिक चालान भरना पड़ गया।

एक छोटी गलती और भारी जुर्माना

सोशल मीडिया पर वायरल जानकारी में बताया जा रहा है कि महिला स्विट्जरलैंड घूमने गई थी और इस यात्रा के दौरान उनसे अनजाने में एक ट्रैफिक नियम तोड़ दिया। उस समय महिला को यह पता भी नहीं चला कि उससे कोई गलती हुई है और न ही मौके पर किसी तरह का जुर्माना उससे लिया गया था। लेकिन अब स्विट्जरलैंड के डिजिटल ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम ने नियम उल्लंघन को रिकॉर्ड कर लिया था। जिसके बाद संबंधित अधिकारियों ने महिला के नाम पर चालान जारी किया और उसे उनके पते पर भेज दिया।

एक साल बाद मिला नोटिस

वहीं इस चालान में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह चालान तुरंत नहीं आया बल्कि महिला को यह नोटिस लगभग एक साल दिया गया था। वहीं पूरे एक साल बाद इतना बढ़ा 1.5 लाख रुपये का चालान देख कर महिला के होश उठ गए। लेकिन यह दिलचस्प रहा कि इस घटना से कई विकसित देशों में ट्रैफिक नियमों का रिकॉर्ड सालों तक सुरक्षित रखा जाता है और कार्रवाई में समय लगने के बावजूद जुर्माना लागू किया जा सकता है इसके बारे में पता चला।

स्विट्जरलैंड में क्यों इतने सख्त हैं नियम?

स्विट्जरलैंड के बारे में बताए तो वह दुनिया के उन देशों में शामिल होता है जहां ट्रैफिक नियमों का बेहद सख्ती से पालन किया जाता है। जिसमें उनके देश में सड़कों पर लगे हाई-टेक कैमरे, सेंसर और डिजिटल निगरानी सिस्टम हर वाहन की गतिविधियों पर पूरी नजर रखते हैं। जिसमें स्पीड लिमिट पार करना, गलत पार्किंग करना या ट्रैफिक सिग्नल का उल्लंघन करना एक तरह के गंभीर अपराध है। इतना ही नहीं देखा तो यह भी गया है कि कई मामलों में जुर्माना इतना अधिक होता है कि लोगों को आर्थिक झटका भी लग जाता है।

विदेश जाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

विशेषज्ञों इस मामले को देखने के बाद करते है कि किसी भी देश की यात्रा से पहले वहां के ट्रैफिक नियमों और स्थानीय कानूनों की जानकारी लेना सुरक्षा के लिए जरूरी होता है। इसके अलावा कई यूरोपीय देशों में नियमों को लेकर कोई ढील नहीं दी जाती और पर्यटकों पर भी स्थानीय नागरिकों की तरह ही कानून लागू होते हैं।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक हरिराम बंसल अरेस्ट, हाई कोर्ट ने MCD, पुलिस और सरकार को भेजा नोटिस

IRCTC घोटाला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय करने का आदेश 10 सितंबर तक टला

UIIC AO Recruitment 2026: 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और सैलरी

तृषा पर अश्लील कमेंट पर भड़के CM विजय, DMK नेताओं को दी चेतावनी, कहा- महिलाओं पर ओछी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

PM मोदी का गुजरात और महाराष्ट्र दौरा, वडोदरा को देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात, मुंबई में GFF 2026 का उद्घाटन