Tiago EV vs Comet EV (Source. Navbharat Desk) 
ऑटोमोबाइल

Tiago EV या Comet EV? 7 लाख के बजट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट, खरीदने से पहले जान लें पूरा फर्क

Tiago EV vs Comet EV: इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में आप भी अपनी पहली EV लेने वाले है तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, ताकि आपको बेहतर विकल्प मिले।

सिमरन सिंह

Tiago EV vs Comet EV Comparison: भारत में आज के समय में इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। वहीं लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों और कम रनिंग कॉस्ट की वजह से अब बड़ी संख्या में लोग अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार खरीदने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी कार खरीदने वाले है और आपका बजट करीब 7 लाख रुपये है तो Tata Tiago EV और MG Comet EV दो ऐसे विकल्प हैं जो आपके लिए सही होगे। इन दोनों कारों में अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से फीचर्स है। जहां एक तरफ Tiago EV लंबी रेंज और फैमिली के लिए है। वहीं Comet EV शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों को ध्यान में रखकर लाई गई है।

कीमत और रेंज में कौन है आगे?

किसी भी ग्राहक के मन में इलेक्ट्रिक कार खरीदते समय सबसे पहला सवाल कीमत और रेंज को लेकर आता है। ऐसे में MG Comet EV की शुरुआती कीमत काफी कम है। जिससे यह पहली बार EV खरीदने वाले ग्राहकों के लिए अच्छा ऑप्सन है। वहीं दूसरी ओर Tata Tiago EV थोड़ी महंगी जरूर है लेकिन इसके साथ बड़ी बैटरी और ज्यादा ड्राइविंग रेंज का फायदा मिलता है। जो रोजाना लंबी दूरी तय करते वालों के लिए सही सौदा है।

शहर के लिए कौन सी कार ज्यादा बेहतर?

जो जानकारी कंपनी ने दी है उसके अनुसार MG Comet EV का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन है। जो इसको छोटी सड़कों, ट्रैफिक और तंग पार्किंग स्पेस के लिए सही बनाता है। वहीं दूसरी ओर Tata Tiago EV एक फुल-साइज हैचबैक का अनुभव देने वाली है। जो ज्यादा केबिन स्पेस और बड़ा बूट स्पेस के साथ आती है।

MG Comet EV

फीचर्स और उपयोगिता में किसका पलड़ा भारी?

दोनों कारों के फीचर्स को देखे तो इसमें आधुनिक कनेक्टेड फीचर्स, डिजिटल डिस्प्ले और स्मार्ट टेक्नोलॉजी देखने को मिलता है लेकिन Tiago EV का बड़ा आकार, बेहतर स्पेस और लंबी रेंज इसे एक ऑलराउंडर के रूप में सामने लाता है। वहीं दूसरी तरफ Comet EV उन ग्राहकों के लिए आकर्षक है जो शहर के भीतर कम दूरी की यात्रा करने के साथ स्टाइलिश, कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार चाहते हैं।

Tiago EV

Tiago EV vs Comet EV: तुलना एक नजर में

फीचर Tata Tiago EV MG Comet EV
शुरुआती कीमत अधिक अपेक्षाकृत कम
ड्राइविंग रेंज ज्यादा कम
बैटरी क्षमता बड़ी छोटी
केबिन स्पेस ज्यादा सीमित
बूट स्पेस बड़ा छोटा
शहर में पार्किंग अच्छी बेहद आसान
फैमिली उपयोग बेहतर सीमित
सिटी कम्यूट अच्छा शानदार

कौन सी EV खरीदनी चाहिए?

सलाह दी जाती है कि अगर आपकी प्राथमिकता लंबी रेंज, ज्यादा स्पेस और फैमिली का इस्तेमालल करना है तो Tata Tiago EV बेहतर विकल्प होगी। वहीं अगर आप मुख्य रूप से शहर में ड्राइव करते हैं और आसान पार्किंग के साथ कॉम्पैक्ट कार चाहते हैं तो MG Comet EV एक शानदार विकल्प बन सकती है।

Delhi Building Collapse Live: हादसे में मरने वालों की संख्या 7, दिल्ली HC में आज होगी सुनवाई; रेस्क्यू जारी

अमेरिका के साथ चांद पर चलेगा भारत, अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का बड़ा बयान, बोले- NASA ने ISRO को भेजा न्योता

काली टी-शर्ट पहनकर विधानसभा पहुंचे KTR, पुलिस ने बाहर ही हिरासत में लिया; BRS ने दिया राहुल गांधी का उदाहरण

केजरीवाल ने क्यों नहीं कराई बिल्डिंग की जांच? सत्य निकेतन हादसे पर दिलीप घोष का पलटवार, CM रेखा का किया बचाव

सत्य निकेतन हादसा: एक्शन में दिल्ली पुलिस, फरार हरिराम बंसल के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस, कई जगह मारे छापे