Electric Vehicle जो जल्दी आने वाली है। (सौ. Freepik) 
ऑटोमोबाइल

भारत में जल्द लॉन्च होंगी ये शानदार कारें, बजट में मिलेंगी EV, 7-सीटर और हैचबैक ऑप्शंस – जानिए डिटेल्स

ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को भी पूरा करेंगी। इनमें इलेक्ट्रिक SUV, 7-सीटर MPV और प्रीमियम हैचबैक जैसी वेरायटी शामिल है। चलिए जानते हैं कौन-कौन सी कारें इस महीने दस्तक देने जा रही हैं।

सिमरन सिंह

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में मई 2025 खास होने जा रहा है क्योंकि इस महीने कई बेहतरीन कारें लॉन्च होने वाली हैं। ये कारें न केवल बजट फ्रेंडली होंगी, बल्कि ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को भी पूरा करेंगी। इनमें इलेक्ट्रिक SUV, 7-सीटर MPV और प्रीमियम हैचबैक जैसी वेरायटी शामिल है। चलिए जानते हैं कौन-कौन सी कारें इस महीने दस्तक देने जा रही हैं।

MG Windsor EV – दमदार रेंज के साथ वापसी

MG मोटर इंडिया अपनी Windsor EV का नया वर्जन मई के पहले या दूसरे हफ्ते में लॉन्च कर सकती है। यह मॉडल अब 50 kWh बैटरी के साथ आएगा, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 461 किमी की रेंज देगा। इससे पहले लॉन्च हुआ 38 kWh मॉडल 300 किमी की रेंज ऑफर करता है। MG की यह इलेक्ट्रिक SUV अब तक की सबसे तेजी से बिकने वाली EV में शामिल हो चुकी है। इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹14 लाख के आसपास रहने की उम्मीद है।

Tata Altroz Facelift – प्रीमियम हैचबैक में नया बदलाव

Tata Motors 21 मई को अपनी प्रीमियम हैचबैक Altroz का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करेगी। इस नए मॉडल में बदलाव किया गया डिजाइन, अपग्रेडेड फीचर्स और बेहतर सेफ्टी स्टैंडर्ड्स देखने को मिल सकते हैं। माना जा रहा है कि अब इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिल सकते हैं। Altroz फेसलिफ्ट, Maruti Baleno और Maruti Swift जैसी कारों को कड़ी टक्कर दे सकती है। इसकी संभावित कीमत ₹7 लाख से ₹11 लाख के बीच हो सकती है। ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Kia Carens Facelift 2025 – परिवार के लिए एक और शानदार विकल्प

Kia Motors 8 मई को अपनी MPV Carens का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने जा रही है। यह नया वर्जन मौजूदा मॉडल की जगह नहीं लेगा, बल्कि एक अलग वैरिएंट के रूप में पेश किया जाएगा। 2022 में लॉन्च की गई Carens को भारत में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। अब फेसलिफ्ट वर्जन में कुछ नए कॉस्मेटिक बदलाव और फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसकी अनुमानित कीमत ₹11 लाख से शुरू हो सकती है।

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की, जानें दो दिनों क्या कुछ हुआ?

अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे; मुंबई के सह्याद्री अतिथिगृह में 30 मिनट चली चर्चा, जानें क्या हुई बात

BRICS Summit: नई दिल्ली घोषणापत्र से मिलेगी भविष्य को नई दिशा, PM मोदी बोले- अब ग्राउंड लेवल पर दिखेंगे नतीजे

इलाहाबाद HC के फैसले को मेधा रूपम ने दी चुनौती, आकृति चौधरी मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची नोएडा डीएम

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने AI, ट्रेड और डिजिटल इकोसिस्टम समेत 5 नई पहलों का किया प्रस्ताव