Tesla का Charging Station। (सौ. X) 
ऑटोमोबाइल

गुरुग्राम में शुरू हुआ Tesla का पहला Charging Station, EV यूजर्स को मिली बड़ी राहत

Tesla Supercharger India: इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट की दिग्गज कंपनी Tesla ने भारत में अपने विस्तार को एक नई रफ्तार देते हुए Gurugram में पहला आधिकारिक चार्जिंग स्टेशन शुरू कर दिया है।

सिमरन सिंह

Tesla Charging Station In India: इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट की दिग्गज कंपनी Tesla ने भारत में अपने विस्तार को एक नई रफ्तार देते हुए Gurugram में पहला आधिकारिक चार्जिंग स्टेशन शुरू कर दिया है। यह स्टेशन DLF Horizon Center में स्थित है और हाल ही में लॉन्च हुए टेस्ला सेंटर के तुरंत बाद चालू किया गया है। इस नई सुविधा के साथ भारत में टेस्ला के कुल 3 प्रमुख चार्जिंग स्टेशन हो गए हैं, जिनमें अब 12 सुपरचार्जर और 10 डेस्टिनेशन चार्जर शामिल हैं। यह नेटवर्क टेस्ला ग्राहकों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए भरोसेमंद चार्जिंग सपोर्ट देता है।

गुरुग्राम स्टेशन की खासियतें

हरियाणा के गुरुग्राम में 17 दिसंबर 2025 को शुरू हुए इस चार्जिंग स्टेशन में चार V4 सुपरचार्जर और तीन डेस्टिनेशन चार्जर लगाए गए हैं। यह स्टेशन गोल्फ कोर्स रोड, सेक्टर-43 में स्थित है और कंपनी के अनुसार यहां 99.95% अपटाइम मिलता है। टेस्ला यूजर्स के लिए चार्जिंग प्रक्रिया पूरी तरह आसान है बस "प्लग इन, चार्ज एंड गो"। पूरी चार्जिंग, पेमेंट और स्टेशन लोकेशन की जानकारी Tesla App के जरिए रियल टाइम में मिलती है।

दिल्ली और मुंबई में भी मजबूत नेटवर्क

गुरुग्राम से पहले टेस्ला ने दिल्ली एयरोसिटी के वर्ल्डमार्क 3 में अपना एक्सपीरियंस सेंटर और चार्जिंग स्टेशन शुरू किया था, जहां बेसमेंट में चार हाई-टेक सुपरचार्जर मौजूद हैं। वहीं मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में अगस्त 2025 में कंपनी ने पहला स्टेशन लॉन्च किया था, जिसमें चार V4 सुपरचार्जिंग स्टॉल (DC) और चार डेस्टिनेशन चार्जिंग स्टॉल (AC) दिए गए हैं। दिल्ली, मुंबई और गुरुग्राम अब टेस्ला के प्रमुख चार्जिंग हब बन चुके हैं।

सुपरफास्ट चार्जिंग का दम

टेस्ला की सुपरचार्जिंग तकनीक समय की बड़ी बचत करती है। कंपनी का दावा है कि 250kW के V4 सुपरचार्जर से Model Y को सिर्फ 15 मिनट चार्ज करने पर 275 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। यानी गुरुग्राम से जयपुर के हवा महल तक की दूरी बिना रुके तय की जा सकती है। हालांकि, चार्जिंग स्पीड बैटरी लेवल और तापमान के अनुसार थोड़ी कम-ज्यादा हो सकती है।

चार्जिंग का खर्च कितना?

टेस्ला ने भारत में चार्जिंग दरें काफी प्रतिस्पर्धी रखी हैं।

  • 250kW सुपरचार्जर: 24 रुपये प्रति kW
  • Model Y स्टैंडर्ड वेरिएंट: करीब 1,800 रुपये में फुल चार्ज
  • Model Y लॉन्ग रेंज वेरिएंट: 2,000 रुपये से थोड़ा अधिक
  • 11kW डेस्टिनेशन चार्जर: मात्र 14 रुपये प्रति kW

स्मार्ट मैनेजमेंट और भविष्य की योजना

Tesla केवल चार्जिंग स्टेशन नहीं, बल्कि पूरा डिजिटल इकोसिस्टम ऑफर करता है। कार का नेविगेशन सिस्टम स्टेशन पहुंचने से पहले बैटरी को "प्री-कंडीशन" कर देता है, जिससे चार्जिंग और तेज हो जाती है। भीड़ वाले स्टेशनों पर 80% से ज्यादा चार्ज करने पर 'कंजेशन फीस' (लगभग 40 रुपये प्रति मिनट) भी लागू होती है। आने वाले समय में नोएडा और ठाणे जैसे शहरों में नए सुपरचार्जर शुरू होने की संभावना है।

Bank Holiday: इस हफ्ते पूरे 6 दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां देखें आज बैंक खुला है या नहीं

मणिपुर में जनगणना पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, अप्रैल 2027 तक बढ़ाई मियाद, सामने आई बड़ी वजह

जनवरी में 5 राज्यों में चुनाव संभव, नए साल के पहले हफ्ते में हो सकते हैं चुनाव

दिवाली की बधाई में ईद का जिक्र करना मल्लिकार्जुन खरगे को पड़ा भारी, बीजेपी-कांग्रेस में छिड़ी जुबानी जंग

दिल्ली में AQI डेटा में हेरफेर, हेल्थ इमरजेंसी का बढ़ा खतरा, सौरभ भारद्वाज बोले- आंकड़े कम दिखा रही सरकार