Tesla Model Y (Source. Tesla) 
ऑटोमोबाइल

अब टेस्ला खरीदना हुआ आसान, 49,000 EMI में मिलेगी लग्ज़री इलेक्ट्रिक कार, हर महीने होगी बड़ी बचत

Tesla Model Y: भारत में इलेक्ट्रिक कारों की रफ्तार तेज़ करने के लिए टेस्ला ने बड़ा कदम उठाया है। कमजोर बिक्री को रफ्तार देने के उद्देश्य से कंपनी ने भारतीय ग्राहकों के लिए नई स्कीमें पेश की हैं।

सिमरन सिंह

Tesla Model Y EMI India: भारत में इलेक्ट्रिक कारों की रफ्तार तेज़ करने के लिए टेस्ला ने बड़ा कदम उठाया है। कमजोर बिक्री को रफ्तार देने के उद्देश्य से कंपनी ने भारतीय ग्राहकों के लिए नई स्कीमें पेश की हैं, जिनमें आकर्षक EMI प्लान और भारी एक्सचेंज इंसेंटिव शामिल हैं। टेस्ला का फोकस उन ग्राहकों पर है जो पेट्रोल-डीजल कार छोड़कर इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की ओर शिफ्ट करना चाहते हैं, लेकिन ऊंची कीमत की वजह से फैसला नहीं ले पा रहे थे।

₹3 लाख तक का एक्सचेंज बेनिफिट

टेस्ला ने पुराने पेट्रोल और डीजल वाहनों को EV से बदलने वालों के लिए ₹3 लाख तक का एक्सचेंज इंसेंटिव देने का ऐलान किया है। इससे ग्राहकों पर शुरुआती लागत का बोझ काफी हद तक कम हो जाता है। कंपनी का मानना है कि एक्सचेंज ऑफर के जरिए मिड-सेगमेंट SUV और सेडान कार मालिक आसानी से टेस्ला की ओर आकर्षित हो सकते हैं।

₹49,000 EMI में Tesla Model Y

टेस्ला ने अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक SUV Tesla Model Y को अब बेहद आसान फाइनेंस विकल्प के साथ पेश किया है। ग्राहक सिर्फ ₹6 लाख डाउन पेमेंट देकर इस कार को ₹49,000 की मासिक EMI पर खरीद सकते हैं। यह स्कीम प्रीमियम EV को आम खरीदारों के बजट के करीब लाने की कोशिश मानी जा रही है। टेस्ला ने भारत में पिछले साल सितंबर से Model Y की डिलीवरी शुरू की थी।

हर महीने ₹20,000 तक की बचत का दावा

कंपनी के अनुसार, Tesla Model Y पर शिफ्ट करने से ग्राहकों को फ्यूल और मेंटेनेंस खर्च में बड़ी राहत मिलती है। पेट्रोल-डीजल कार की तुलना में EV होने की वजह से हर महीने करीब ₹20,000 तक की बचत संभव है। टेस्ला का कहना है कि कम रनिंग कॉस्ट और कम मेंटेनेंस की वजह से EV की कुल ओनरशिप लागत लंबे समय में काफी कम हो जाती है। मिड-सेगमेंट कार मालिक अब ₹29,000 महीने से शुरू होने वाली ओनरशिप लागत में टेस्ला खरीदने पर विचार कर सकते हैं।

बिक्री बढ़ाने पर टेस्ला का पूरा फोकस

FADA के आंकड़ों के मुताबिक, टेस्ला ने भारत में पिछले साल कुल 225 यूनिट्स की बिक्री की। वहीं, 2025 में इलेक्ट्रिक पैसेंजर वाहनों की रिटेल बिक्री बढ़कर 1,76,817 यूनिट्स पहुंच गई, जो 2024 की तुलना में करीब 77% ज्यादा है। इन्हीं आंकड़ों को देखते हुए टेस्ला अब भारतीय EV बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी है।

Tesla Model Y की कीमत और रेंज

भारत में Tesla Model Y दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है।

  • रियर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट: 500 किमी रेंज, कीमत ₹59.89 लाख (एक्स-शोरूम)
  • लॉन्ग-रेंज रियर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट: 661 किमी रेंज, कीमत ₹67.89 लाख (एक्स-शोरूम)
  • स्विच एंड सेव प्रोग्राम के जरिए टेस्ला का लक्ष्य EV को पेट्रोल-डीजल कारों का किफायती और स्मार्ट विकल्प बनाना है।

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान