Tata Black Edition: टाटा मोटर्स ने भारतीय ग्राहकों के लिए अपनी फेमस SUVs Harrier और Safari का नया Stealth Edition लॉन्च कर दिया है। इस स्पेशल एडिशन को खास तौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। जिन्हें ब्लैक-थीम वाली दमदार और प्रीमियम दिखने वाली कारें पसंद हैं। इसके साथ ही बता दें कि नई Harrier Stealth Edition की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 23.43 लाख रुपये है जबकि Safari Stealth Edition 24.04 लाख रुपये से शुरू होती है। कंपनी ने दोनों मॉडल्स को केवल टॉप-स्पेक वेरिएंट्स में ही पेश किया है।
Stealth Edition के बारे में बताए तो इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका नया मैट ब्लैक पेंट फिनिश है जो दोनों SUVs को पहले से कहीं ज्यादा बोल्ड और प्रीमियम लुक देता है। इसके साथ 19-इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स और फ्रंट फेंडर पर दिया गया Stealth बैज इसे रेगुलर मॉडल से अलग पहचान देते हैं। अगर आप सड़क पर अलग दिखने वाली SUV चाहते हैं तो यह एडिशन आपकी पसंद बन सकता है।
SUV के अंदर भी कंपनी ने Carbon Noir थीम दी है। जिसका सीधा मतलब है कि यह पूरा केबिन ऑल-ब्लैक फिनिश में तैयार किया गया है जो इसके एक्सटीरियर से पूरी तरह मेल खाता है। लेकिन इंटीरियर का लेआउट रेगुलर Harrier और Safari जैसा ही रखा गया है और केबिन के अंदर कहीं भी Stealth Edition की अलग ब्रांडिंग नहीं दी गई है। जिससे दोनों SUVs अपने-अपने टॉप वेरिएंट पर आधारित हैं इसलिए इनमें प्रीमियम फीचर्स, एडवांस सेफ्टी सिस्टम, ड्राइवर असिस्टेंस टेक्नोलॉजी और हाई-एंड कम्फर्ट फीचर्स की कोई कमी नहीं है।
ये भी पढ़े: 7 लाख के बजट में खरीदें ऑटोमैटिक कार, ट्रैफिक में नहीं होगी क्लच-गियर की टेंशन, ये 5 मॉडल हैं बेस्ट
Harrier और Safari Stealth Edition में ग्राहकों को 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.0-लीटर टर्बो डीजल इंजन का विकल्प मिलेगा। पेट्रोल इंजन 168 hp की पावर और 280 Nm टॉर्क जनरेट करता है जबकि डीजल इंजन 168 hp और 350 Nm टॉर्क देता है। दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध हैं। कीमत की बात करें तो Harrier Stealth Edition की कीमत 23.43 लाख रुपये से 26.01 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।
वहीं Safari Stealth Edition 24.04 लाख रुपये से 26.76 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक उपलब्ध होगी। Safari को 6-सीटर और 7-सीटर दोनों विकल्पों में खरीदा जा सकता है। ब्लैक-थीम वाली SUVs का ट्रेंड भारत में तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में Tata का नया Stealth Edition उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है जो स्टाइल, प्रीमियम लुक और दमदार रोड प्रेजेंस को प्राथमिकता देते हैं।