Suzuki e-Access में क्या खास होता है। (सौ. Suzuki) 
ऑटोमोबाइल

Suzuki e-Access: जुलाई 2025 में दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर होगी लॉन्च

भारतीय टू-व्हीलर बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर Suzuki अपनी नई इलेक्ट्रिक स्कूटर e-Access के साथ एंट्री करने जा रही है। कंपनी इस स्कूटर को जुलाई 2025 में लॉन्च करने के लिए तैयार है।

सिमरन सिंह

भारतीय टू-व्हीलर बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग तेजी से बढ़ रही है, और इसी कड़ी में Suzuki अपनी नई इलेक्ट्रिक स्कूटर e-Access के साथ एंट्री करने जा रही है। कंपनी इस स्कूटर को जुलाई 2025 में लॉन्च कर सकती है, जिसकी संभावित कीमत ₹1,00,000 से ₹1,20,000 के बीच होगी। यह स्कूटर न केवल बेहतरीन रेंज और परफॉर्मेंस देगा, बल्कि इसमें कई आधुनिक और यूजर-फ्रेंडली फीचर्स भी शामिल होंगे।

दमदार बैटरी और परफॉर्मेंस

Suzuki e-Access में दी जाएगी 3.07 kWh की LFP (Lithium Ferrous Phosphate) बैटरी, जो एक बार चार्ज करने पर 95 किमी की रेंज देने का दावा करती है। इसमें लगे 4.1 kW इलेक्ट्रिक मोटर से 15 Nm टॉर्क मिलता है और स्कूटर की टॉप स्पीड 71 kmph तक होगी।

चार्जिंग की सुविधाएं

यह स्कूटर दोनों प्रकार की चार्जिंग को सपोर्ट करता है:

  • DC फास्ट चार्जिंग के जरिए सिर्फ 1 घंटे 12 मिनट में 80% चार्ज हो जाता है।
  • वहीं, पोर्टेबल चार्जर से इसे 4 घंटे 30 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है।

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

e-Access को यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसमें मिलते हैं:

  • 4.2 इंच का कलर TFT डिस्प्ले
  • कीलेस इग्निशन
  • USB चार्जिंग पोर्ट
  • तीन राइडिंग मोड्स
  • अंडरसीट स्टोरेज और डुअल यूटिलिटी हुक्स

मार्केट में मुकाबला

Suzuki e-Access की सीधी टक्कर भारतीय बाजार की कुछ लोकप्रिय इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होगी, जैसे:

  • Ola S1 Pro Gen 2
  • Bajaj Chetak
  • Hero Vida VX2
  • Ather Rizta
  • TVS iQube
  • Honda Activa e

चार्जिंग नेटवर्क और डीलरशिप सपोर्ट

Suzuki अपने ई-स्कूटर्स के लिए देशभर में एक मजबूत चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रही है। कंपनी अपने डीलरशिप नेटवर्क पर फास्ट चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित करने की योजना में है, जिससे ग्राहकों को चार्जिंग में कोई परेशानी न हो।

ध्यान देंने वाली बात

Suzuki e-Access एक ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर साबित हो सकता है जो कम्फर्ट, परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी का बेहतरीन मेल होगा। अगर आप एक भरोसेमंद और व्यावहारिक ई-स्कूटर की तलाश में हैं, तो e-Access आपके लिए बेहतरीन विकल्प बन सकता है।

आपको कट्टर आतंकवादी मार देंगे, चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी; मंत्रालय को मिले पत्र से हड़कंप

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज