गाड़ी में धूम्रापन करने से क्या होता है। (सौ. Freepik) 
ऑटोमोबाइल

कार में सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी! जानिए किस धारा के तहत कटेगा चालान

शराब पीकर गाड़ी चलाने पर चालान कटने की बात तो जानते हैं, लेकिन बहुत कम लोग इस नियम से वाकिफ हैं कि कार में सिगरेट पीने पर भी ट्रैफिक पुलिस चालान काट सकती है।

सिमरन सिंह

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: अगर आप गाड़ी में बैठकर या ड्राइविंग के दौरान सिगरेट पीने की आदत रखते हैं, तो सावधान हो जाइए! ज्यादातर लोग शराब पीकर गाड़ी चलाने पर चालान कटने की बात तो जानते हैं, लेकिन बहुत कम लोग इस नियम से वाकिफ हैं कि कार में सिगरेट पीने पर भी ट्रैफिक पुलिस चालान काट सकती है।

मोटर व्हीकल एक्ट में इस नियम का स्पष्ट उल्लेख है, और इसे तोड़ने पर जुर्माने का प्रावधान भी है। आइए जानते हैं कि किस धारा के तहत यह नियम लागू होता है और इस गलती पर कितना जुर्माना भरना पड़ सकता है।

किस धारा के तहत कटता है चालान?

अगर आप कार में बैठकर सिगरेट पीते हैं या गाड़ी चलाते समय धूम्रपान करते हैं, तो DMVR 86.1(5)/177 MVA के तहत आपका चालान काटा जा सकता है।

  • पहली बार गलती करने पर: ₹500 का चालान
  • बार-बार नियम तोड़ने पर: ₹1500 तक का चालान

यदि आप इस गलती को बार-बार दोहराते हैं, तो हर बार चालान की राशि बढ़ती जाएगी। इसलिए अगर आप ट्रैफिक चालान से बचना चाहते हैं, तो ड्राइविंग के दौरान या कार में बैठकर सिगरेट पीने की आदत छोड़ दें।

CNG कार चलाने वालों के लिए खतरा!

अगर आप CNG कार चलाते हैं, तो आपको और भी ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।

  • गैस लीक होने का खतरा: अगर आपकी CNG कार में सिलेंडर लीक हो और आप सिगरेट पी रहे हों, तो कार में आग लगने या ब्लास्ट होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।
  • सिर्फ जुर्माना ही नहीं, जान का भी खतरा: इस गलती से न सिर्फ आपकी जेब पर असर पड़ेगा, बल्कि आपकी और दूसरों की जान को भी गंभीर खतरा हो सकता है।

लोगों को नहीं होती इन नियमों की जानकारी!

अक्सर लोग ट्रैफिक नियमों की पूरी जानकारी नहीं रखते, जिसकी वजह से उन्हें भारी चालान भरना पड़ता है।

  • ड्राइविंग से पहले नियमों की सही जानकारी होना बेहद जरूरी है।
  • एक छोटी सी लापरवाही आपके हजारों रुपये बर्बाद कर सकती है।
  • बार-बार चालान कटने से बचने के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

तो अगली बार जब भी कार में सिगरेट जलाने का मन करे, तो सोचिए – क्या कुछ सेकेंड की सिगरेट आपको भारी जुर्माने और जानलेवा खतरे में डालने के लायक है?

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध