Hyundai i20 को कम कीमत में ले। (सौ. Hyundai) 
ऑटोमोबाइल

3 लाख के बजट में कैसे खरीदें Hyundai i20? जानें कहां मिल रही है सबसे सस्ती सेकंड हैंड i20

Hyundai i20 Used Cars: 3 लाख रुपये तक में नई Hyundai i20 खरीदना चाहते हैं, तो चिंता करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। भले ही इस प्राइस में नई कार नहीं मिल पाएगी, लेकिन सेकंड हैंड कार आराम से मिल सकती है।

सिमरन सिंह

3 Lakh Budget Car: अगर आपका बजट सिर्फ 3 लाख रुपये तक है और आप नई Hyundai i20 खरीदना चाहते हैं, तो चिंता करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। भले ही इस प्राइस में नई कार नहीं मिल पाएगी, लेकिन सेकंड हैंड मार्केट में आपको बेहतरीन कंडीशन में Hyundai i20 आसानी से मिल सकती है। देश में कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ऐसे हैं जहां पर यूजर्स अपनी पुरानी कारें बेहद कम कीमत में बेचते हैं। आइए जानते हैं कि 3 लाख से कम में Hyundai i20 कहां और किस मॉडल में मिल रही है।

Spinny पर 2013 मॉडल सबसे सस्ता

Spinny की लिस्टिंग के मुताबिक, Hyundai i20 Sportz 1.2 (2013) मॉडल सिर्फ 2.77 लाख रुपये में उपलब्ध है।

  • लोकेशन: रोहिणी, दिल्ली
  • चल चुकी: 33,000 किलोमीटर
  • इंजन: पेट्रोल (मैनुअल)
  • वैधता: दिल्ली में पेट्रोल कारें 15 साल तक चल सकती हैं, यानी यह कार 2028 तक कानूनी रूप से चलते रह सकती है।

कम किलोमीटर चलने के कारण यह डील बजट में हाई वैल्यू ऑफर करती है।

OLX पर CNG वाली Hyundai i20

यदि आप CNG ऑप्शन वाली किफायती कार की तलाश में हैं, तो OLX पर उपलब्ध यह मॉडल आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है।

  • मॉडल: Hyundai i20 Magna Plus (2013)
  • प्राइस: 2.95 लाख रुपये
  • लोकेशन: गोट्री, वडोदरा
  • ओनरशिप: दूसरा मालिक
  • चल चुकी: 74,000 किलोमीटर
  • फ्यूल: CNG + मैनुअल ट्रांसमिशन

CNG होने की वजह से यह कार माइलेज के मामले में काफी किफायती साबित होती है।

Cars24 पर 2016 मॉडल की बढ़िया डील

अगर आप थोड़ा नया मॉडल चाहते हैं, तो Cars24 सबसे अच्छा विकल्प है।

  • मॉडल: Hyundai i20 Magna (2016)
  • कीमत: 2.94 लाख रुपये
  • लोकेशन: ग्रेटर नोएडा
  • ओनरशिप: दूसरा मालिक
  • चल चुकी: 60,947 किलोमीटर

2016 मॉडल होने के कारण यह गाड़ी फीचर्स और डिज़ाइन के मामले में भी ज्यादा मॉडर्न है।

यूज्ड कार खरीदने से पहले ध्यान रखें ये बातें

  • कार की कंडीशन खुद जाकर जरूर चेक करें।
  • इंजन, बॉडी, टायर और सर्विस रिकॉर्ड की जांच महत्वपूर्ण है।
  • RC, इंश्योरेंस, NOC, सर्विस हिस्ट्री सहित सभी डॉक्यूमेंट्स की पुष्टि करें।
  • पेंडिंग चालान या किसी भी कानूनी मामले की जांच किए बिना पेमेंट न करें।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान