Royal Enfield जल्द एक नई बाइक लाने वाला है। (सौ. Enfield) 
ऑटोमोबाइल

EICMA 2025 में धमाका: रॉयल एनफील्ड पेश कर सकती है अपनी अब तक की सबसे पावरफुल बाइक

Royal Enfield 750cc Bike: EICMA शो नए मॉडल और इनोवेटिव फीचर्स का उत्सव माना जाता है। इस मंच पर बड़ी-बड़ी कंपनियां अपने आने वाले मॉडलों की पहली झलक दिखाती हैं।

सिमरन सिंह

Royal Enfield Himalayan 750: हर साल होने वाला EICMA शो दुनिया भर के दोपहिया वाहन प्रेमियों के लिए नए मॉडल और इनोवेटिव फीचर्स का उत्सव माना जाता है। इस मंच पर बड़ी-बड़ी कंपनियां अपने आने वाले मॉडलों की पहली झलक दिखाती हैं, और इस बार सबकी नज़रें रॉयल एनफील्ड पर टिकी हैं। चर्चा है कि कंपनी यहां अपनी अब तक की सबसे शक्तिशाली बाइक Royal Enfield Himalayan 750 से पर्दा उठा सकती है।

Royal Enfield Himalayan 750 – पावर और परफॉर्मेंस का नया नाम

विदेशी सड़कों पर कई बार टेस्टिंग के दौरान देखी जा चुकी इस नई 750cc हिमालयन में एक बिल्कुल नया इंजन दिया जाएगा। आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि यह कंपनी के 650cc इंजन का उन्नत वेरिएंट होगा। अनुमानित पावर 50-55 बीएचपी और टॉर्क 60 एनएम हो सकता है, जो इसे लंबी दूरी और एडवेंचर राइडिंग के लिए बेहतरीन बनाएगा।

Continental GT 750 – भारत का पहला 750cc मॉडल?

माना जा रहा है कि रॉयल एनफील्ड Continental GT 750 को भी EICMA 2025 में पेश कर सकती है। यह भारत में कंपनी का पहला 750cc मॉडल हो सकता है, जिसे Himalayan 750 के साथ लॉन्च किया जाएगा। इससे भारतीय प्रीमियम बाइक सेगमेंट में सीधा मुकाबला बढ़ जाएगा।

दमदार डिज़ाइन और एडवांस्ड फ्रेम

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई 750cc रॉयल एनफील्ड में 19-इंच का फ्रंट व्हील, ट्यूबलेस टायर, नया फ्रेम और सबफ्रेम देखने को मिलेगा। सस्पेंशन सेटअप में आगे USD (Upside Down) फोर्क और पीछे मोनोशॉक लगाया जाएगा, जो एडजस्टेबल होंगे, ताकि हर तरह की रोड कंडीशन में स्मूद राइड मिल सके।

फीचर्स में टेक्नोलॉजी का तड़का

नई Himalayan 750 में फीचर्स भी कमाल के होंगे – ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन सिस्टम, क्रूज़ कंट्रोल और TFT डिस्प्ले के साथ यह बाइक हाई-टेक राइडिंग अनुभव देगी।

कीमत और उपलब्धता

हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन अनुमान है कि इसकी कीमत लगभग ₹4 लाख (एक्स-शोरूम) हो सकती है। तुलना के लिए, इसका 450cc वर्जन फिलहाल चार वेरिएंट में उपलब्ध है, जिनकी कीमत ₹2.85 लाख से ₹2.98 लाख (एक्स-शोरूम) है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान