Himalayan 450 (Source. Royal Enfield) 
ऑटोमोबाइल

विदेशों में छा गई Royal Enfield, Himalayan 450 की जबरदस्त डिमांड, बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड

Bike Sales 2026: Royal Enfield की एडवेंचर बाइक Royal Enfield Himalayan 450 ने ग्लोबल मार्केट में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। वित्त वर्ष 2026 में इस बाइक की 38,000 से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं

सिमरन सिंह

Royal Enfield Himalayan 450 Sale: भारतीय ऑटो सेक्टर से एक शानदार खबर सामने आई है। Royal Enfield की एडवेंचर बाइक Royal Enfield Himalayan 450 ने ग्लोबल मार्केट में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। वित्त वर्ष 2026 में इस बाइक की 38,000 से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं, जो खासतौर पर विदेशी बाजारों में इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दिखाता है।

विदेशों में जबरदस्त ग्रोथ, 53% की उछाल

अगर भारतीय बाजार को छोड़ दें तो Himalayan 450 की बिक्री में करीब 53% की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह साफ संकेत है कि भारतीय ब्रांड अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी मजबूत पकड़ बना रहा है।

कुल बिक्री में 23% का उछाल

FY26 में Royal Enfield ने कुल 12,38,659 यूनिट्स की बिक्री की, जो FY25 के 10,09,900 यूनिट्स के मुकाबले 23% ज्यादा है।

  • भारत में बिक्री: करीब 11 लाख यूनिट्स
  • एक्सपोर्ट: 1.31 लाख यूनिट्स

निर्यात में भी साल-दर-साल 23% की शानदार बढ़ोतरी देखने को मिली।

350cc बाइक्स बनीं कंपनी की ताकत

कंपनी की इस सफलता में 350cc सेगमेंट का बड़ा योगदान रहा। Royal Enfield Classic 350 और Royal Enfield Hunter 350 जैसी बाइक्स ने कुल बिक्री का 90% से ज्यादा हिस्सा संभाला।

Himalayan 450 बनी ग्लोबल फेवरेट

Himalayan 450 ने अपनी कैटेगरी में दुनियाभर में सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की है। वहीं, इस एडवेंचर टूरर और Guerrilla 450 की संयुक्त बिक्री ने घरेलू बाजार में पहले 11 महीनों में करीब 33,000 यूनिट्स का आंकड़ा पार कर लिया। फरवरी 2026 में अकेले 2,123 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो इस सेगमेंट में स्थिर मांग को दिखाता है।

मार्केट में मजबूत पकड़

Royal Enfield का 350cc सेगमेंट में 94% का दबदबा है, जिसमें Classic 350 का अकेले 40% योगदान है। वहीं, 650cc ट्विन बाइक्स ने अपने सेगमेंट में 97% तक की हिस्सेदारी हासिल की है।

Himalayan 450 की कीमत और फीचर्स

भारत में Himalayan 450 की शुरुआती कीमत 3.05 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसमें 452cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 40 हॉर्सपावर और 40Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह बाइक 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है, जो लंबी दूरी और एडवेंचर राइडिंग के लिए बेहतरीन मानी जाती है।

सपना होगा पूरा

जो लोग एडवेंचर बाइक लेने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह एक मजबूत विकल्प बनकर उभरी है। कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस और ग्लोबल पहचान इसे खास बनाती है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान