Royal Enfield new launch: देश की प्रतिष्ठित मोटरसाइकिल कंपनी Royal Enfield ने अपने 125 साल पूरे होने के खास मौके पर एक अनोखा कदम उठाया है। कंपनी ने बाइक नहीं, बल्कि एक प्रीमियम लाइफस्टाइल क्लोदिंग रेंज लॉन्च की है, जिसे Heritage Collection नाम दिया गया है। यह कलेक्शन खास उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो राइडिंग के शौकीन हैं और साथ ही अपने स्टाइल को भी अलग पहचान देना चाहते हैं।
इस कलेक्शन की सबसे बड़ी खासियत इसका यूनिक डिजाइन है। कपड़ों को तैयार करते समय Royal Enfield के ऐतिहासिक बैकग्राउंड को ध्यान में रखा गया है। डिजाइन ऐसा रखा गया है कि यह एक तरफ सिंपल और क्लासिक लगे, वहीं दूसरी तरफ प्रीमियम फील भी दे। कपड़ों में कॉटन, कैनवास और स्ट्रेचेबल फैब्रिक जैसे मजबूत और आरामदायक मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है, जिससे ये लंबे समय तक चलने वाले और पहनने में बेहद कंफर्टेबल बनते हैं। खास बात यह है कि इनका लुक शहरी युवाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, लेकिन इसमें ब्रांड की विरासत साफ झलकती है।
Royal Enfield ने इस कलेक्शन में अपने ऐतिहासिक लोगो और स्लोगन को खास तरीके से शामिल किया है। इसमें 1910 का Cannon लोगो, 1893 का "Made Like a Gun" स्लोगन और 1969 की Interceptor बाइक का बैज दिया गया है।
इन एलिमेंट्स को कपड़ों पर बहुत सटल तरीके से जोड़ा गया है, जिससे यह ज्यादा भड़कीला नहीं लगता, बल्कि एक क्लासिक और एलिगेंट फील देता है। कलर पैलेट में मिट्टी जैसे सॉफ्ट और नेचुरल रंगों का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे और ज्यादा स्टाइलिश बनाता है।
कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक, यह कलेक्शन Royal Enfield की 100 साल से ज्यादा की यात्रा को दर्शाता है। हर डिजाइन में ब्रांड की मेहनत, मजबूती और परंपरा की झलक देखने को मिलती है। उनका कहना है कि यह कलेक्शन सिर्फ अतीत को याद करने के लिए नहीं, बल्कि आज के समय के लिए एक मॉडर्न और प्रैक्टिकल स्टाइल स्टेटमेंट है।
Royal Enfield आने वाले समय में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को और मजबूत करने की तैयारी कर रही है। 2026 में कंपनी नए सेगमेंट और पावरफुल इंजन के साथ कई नई बाइक्स लॉन्च करने की योजना बना रही है। खास बात यह है कि कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea भी पेश कर दी है, जिसे अप्रैल 2026 में लॉन्च किया गया।